Madhya Pradesh कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का दिल्ली में प्रशिक्षण, मुख्य वक्ता राहुल गांधी

Updesh Awasthee
आज नई दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में मध्यप्रदेश के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जी, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा श्री उमंग सिंघार जी तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

राहुल गांधी के प्रति निष्ठा और संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और जननायक, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को कांग्रेस के सिद्धांतों, संगठन की मज़बूती और लोकतंत्र की रक्षा हेतु मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिलाध्यक्षों ने एक स्वर में संकल्प दोहराया कि- 
  • हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर हाल में संघर्ष करेंगे।
  • भाजपा की वोट चोरी की साजिशों को बेनकाब करेंगे और जनता के विश्वास की लड़ाई को जीतेंगे।
  • टीम मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करेगी।
  • कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने कहा कि राहुल गांधी जी का संघर्ष प्रत्येक कांग्रेस सिपाही के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। आज की बैठक ने संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया है।

टीम मध्यप्रदेश ने यह विश्वास दिलाया कि-
“हम प्राण-प्रण से कांग्रेस की मज़बूती और सिद्धांतों की स्थापना के लिए अपना सब कुछ समर्पित करेंगे। यह टीम अनुभव और ऊर्जा का अद्भुत संगम है, जो हर साज़िश का मुकाबला करने और हर लड़ाई जीतने की क्षमता रखती है।”

अंत में कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा-
“लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस निर्णायक लड़ाई को हम हर हाल में लड़ेंगे और विजय हासिल करेंगे।”
उपरोक्त पूरी जानकारी डॉ संजय कामले, संगठन महामंत्री, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!