BHOPAL SAMACHAR: महिला आईएएस के घर JCB की कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी एवं स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव श्रीमती मंजूषा राय के घर पर पिछले दिनों हुई JCB की कार्रवाई का मामला अब भोपाल जिला न्यायालय में पहुंच गया है। भोपाल कोर्ट ने स्टे आर्डर जारी कर दिया है। आप कोई भी पक्ष मकान में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं कर सकेगा। 

फ्लैशबैक: मामला क्या है और अब तक क्या हुआ

2 अगस्त 2025 को यह मामला सामने आया था। विवाद भोपाल शहर के दानिश कुंज में कुल 1864 स्क्वायर फीट जमीन पर बने डुप्लेक्स मकान के एग्रीमेंट, नामांतरण और रजिस्ट्री से जुड़ा है। आईएएस श्रीमती मंजूषा राय का आरोप है कि 40 से ज्यादा गुंडे उनके मकान में पहुंचे और जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कोई सुनवाई नहीं की। इसी मामले में आईएएस राय के पति विक्रांत राय की ओर से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिस पर गुरुवार दोपहर को 13 अगस्त 2025 तक के लिए स्टे दिया गया।

मंजूषा राय के पुराने विवाद 

  • मैं 2021 में शाजापुर जिले में लॉकडाउन के समय उन्होंने एक दुकानदार को थप्पड़ मार दिया था। बाद में यह भी बताया गया कि उन्होंने एक बच्चे को थप्पड़ मारा था। 
  • 2011 में एक दहेज मामले में नाम आया था। 
  • 2016 में बालाघाट में एक अधिकारी बेहोश हो गया था। उसने आरोप लगाया था कि मैडम बहुत प्रताड़ित करती है। 
इस मामले में यदि आपके पास कोई जानकारी है या फिर आप कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करना चाहते हैं तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में दर्ज कीजिए.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!