BHOPAL NEWS: स्मार्ट मीटर लगवाने वाले 2000 से ज्यादा उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का आरोप

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगवाने वाले 2000 से ज्यादा उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का आरोप लगाया है। नोडल अधिकारी श्री मनोज द्विवेदी ने दावा किया है कि 01 हजार 219 मामलों में उपभोक्‍ताओं द्वारा मीटर में गड़बड़ी करने की बात स्‍वीकार कर 2 करोड़ 19 लाख से अधिक की राशि कंपनी के खाते में जमा कर दी है। 

NABL LAB टेस्टिंग में बिजली चोरी के मामले पकड़े जा रहे हैं

श्री मनोज द्विवेदी ने बताया कि, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अब तक 3 लाख 35 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर स्‍थापित कर दिये गये हैं। स्‍मार्ट मीटर की स्‍थापना के दौरान कंपनी द्वारा पुराने मीटरों को बदला जा रहा है और उपभोक्‍ता परिसरों में नये स्‍मार्ट मीटर स्‍थापित किये जा रहे हैं। भोपाल शहर में स्‍मार्ट मीटर की स्‍थापना के दौरान उपभोक्‍ता परिसरों से निकाले गये पुराने मीटरों की NABL LAB में चेकिंग के दौरान चौकाने वाले तथ्‍य सामने आये हैं। उपभोक्‍ताओं के परिसर से निकाले गये ऐसे पुराने मीटरों में तकनीकी खराबी कर रेजिस्‍टेंस या अन्‍य छेड़छाड़ की गड़बड़ी के 2 हजार 40 मामले पकड़े गये हैं। 

इन गड़बड़ी वाले आरोपी उपभोक्‍ताओं पर कंपनी द्वारा 4 करोड़ 19 लाख से अधिक की बिलिंग की गई है जिसमें से 01 हजार 219 मामलों में उपभोक्‍ताओं द्वारा मीटर में गड़बड़ी की बात स्‍वीकार कर 2 करोड़ 19 लाख से अधिक की राशि कंपनी के खाते में जमा कराई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!