BIHAR के बच्चों को बंधुआ मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था, मध्य प्रदेश में रेस्क्यू

0
मध्य प्रदेश के विदिशा एवं रतलाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र की 20 बच्चों को चलती ट्रेन में से रेस्क्यू किया गया है। आरपीएफ ने बच्चों के अलावा 14 लोगों को गिरफ्तार किया है जो इन बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने दावा किया है कि, बिहार के बच्चों को पढ़ाई के नाम पर ले जाया जा रहा था जबकि उनसे बंधुआ मजदूरी करवाई जानी थी। उनके गरीब पैरंट्स ने उन्हें ₹300 रोज की दर पर ठेकेदारों को दे दिया था। 

विदिशा और रतलाम में आरपीएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन

प्राथमिक जानकारी के अनुसार विदिशा रेलवे स्टेशन पर रात करीब 2:00 बजे रेलवे पुलिस फोर्स की अतिरिक्त तैनाती देखी गई। 2:40 पर कटिहार-मुंबई समर स्पेशल ट्रेन आने वाली थी लेकिन वह अपने निर्धारित समय पर नहीं आई। सुबह 5:15 बजे जब ट्रेन विदिशा स्टेशन पर पहुंची तो रेलवे पुलिस फोर्स ट्रेन में दाखिल हुई और तलाशी लेने लगी। इसके बाद कुछ लोगों और बच्चों को बाहर निकल निकाल लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट तक विदिशा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन के चले जाने के बाद पुलिस ने उतारे गए बच्चों और पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। इसके आधार पर आरपीएफ ने हेडक्वार्टर को एक और मैसेज दिया। ट्रेन को एक बार फिर रतलाम में रोका गया और यहां पर 10 बच्चों को उतारा गया। इन बच्चों को दूसरी बोगी में छुपा दिया गया था। 

विदिशा में आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि, सभी बच्चे मुस्लिम समुदाय से आते हैं। इन बच्चों को बताया गया था कि, अच्छे मदरसा में पढ़ाई के लिए बिहार के बाहर ले जाया जा रहा है। जबकि उनके साथ पकड़े गए लोगों ने बताया है कि, सभी बच्चों को मजदूरी करवाने के लिए ले जाया जा रहा है। इन बच्चों के पैरंट्स ने ₹300 रोज की दर पर बच्चों को मजदूरी के लिए भेजा है। पैरंट्स ने एडवांस पेमेंट भी लिया है। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ सामाजिक संगठन भी रेलवे पुलिस फोर्स की मदद कर रहे थे। समाचार के लिखे जाने तक इन्वेस्टिगेशन का पहला राउंड पूरा नहीं हुआ था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!