मौसम समाचार - मध्य प्रदेश सात लोगों की मौत, 9 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, 14 जिले 260 गांव खतरे में

मध्य प्रदेश में मानसून कहीं पर खुशियां और कहीं पर मातम लेकर आया है। पिछले 24 घंटे में विभिन्न घटनाओं में काम से कम सात लोगों की मौत हो गई। 9 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं जबकि 14 जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। केवल मंडल और नरसिंहपुर में 260 गांव खतरे में है। 

मध्य प्रदेश मौसम समाचार - पिछले 24 घंटे में कहां क्या हुआ

- मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया, शिवपुरी, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर: बाढ़ जैसे हालात। 
- सागर (बंडा): कार नाले में बही, 3 लोग सुरक्षित। 
- सीहोर: कार धामंडा नाले में बही, 2 लोग सुरक्षित। 
- दमोह: बस नाले में लटकी, 6 यात्री सुरक्षित। 
- कटनी (हदरहटा): आकाशीय बिजली से 4 लोग झुलसे। 
- नरसिंहपुर (विपतपुरा): 3 बच्चे नदी में डूबे, शव निकाले गए। 
- सतना: बारिश से पेड़ गिरा, दोपहिया वाहन और मकान का चबूतरा क्षतिग्रस्त। 
- ग्वालियर: पॉश कॉलोनियों और निचली बस्तियों में जलभराव। 
- मैहर: रेलवे स्टेशन रोड पर जलभराव। 
- दतिया: ऑटोरिक्शा नाले में बहा, ड्राइवर सुरक्षित। 
- सिवनी मालवा: जलभराव, नदियाँ-नाले उफान पर। 
- मंडला: नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे; 210 गांव प्रभावित, 7 लोगों की मौत। 
- पचमढ़ी: वाटरफॉल में दूधिया पानी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा। 
- सीहोर (सतकुंडा झरना): युवक नहाते समय बहा, चट्टान से टकराकर रुका।

मध्य प्रदेश के किन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश हुई?

मालथौन 112.0, दमोह 103.0, केसली 93.1, सिवनी मालवा 89.0, खिरकिया 87.7, कटंगी 86.6, कुंभराज 80.0, शाहगढ़ 80.0, कुसमी 80.0, तिरोड़ी 78.2, शिवपुरी 77.0, बलदेवगढ़ 75.0, बटियागढ़ 71.0, हरदा 69.9, रौन 68.0, मिहोना 67.0, पथारिया 66.0, रहली 65.4, लिधौरा 63.0, सुल्तानपुर 59.3, बिजावर 59.0, बक्स्वाहा 58.2, बकाल 58.0, पलेरा 58.0, उदयपुरा 57.0, सिरोंज 57.0, राजगढ़ 56.2, विदिशा 56.0, अमरपाटन 55.0, भिंड 54.0, गोटेगांव 54.0, श्यामपुर 52.5, रहटगाँव 52.0, खुरई 52.0, बांदा 48.0, देवसर 47.8, सीहोर 47.3, मुंगावली 47.0, गढ़ाकोटा 46.4, मैहर 46.3, जतारा 46.0, नौगांव 44.0, सतना 44.0, कुरवाई 44.0, कोलार 43.2, ग्यारसपुर 43.0, गाडरवारा 40.0, खरगापुर 40.0, इटारसी 39.4, सिलवानी 38.8, वारासिवनी 38.2, रामनगर 38.1, पवई 38.0, तेंदूखेड़ा- दमोह 37.4, तेंदूखेड़ा-नरसिंगपुर 37.0, अमानगंज 37.0, बैराड़ 37.0, मझौली 37.0, टीकमगढ़ 37.0, देवरी- सागर 36.5, मानपुर 36.5, बिलहरी 36.0, खालवा 36.0, गुन्नौर 36.0, बड़ागांव धसान 36.0, विजयपुर 35.0, बालाघाट 33.8, ब्यावरा 33.2, बिछुआ 33.0, गैरतगंज 32.6, रीठी 32.0, देवेंद्रनगर 31.0, बनखेड़ी 30.4, कटनी 30.0, सिमरिया 30.0, चंदेरी 29.0, सेंवढ़ा 29.0, रायसेन 29.0, नसरुल्लागंज 29.0, सागर 28.7, जैसीनगर 28.6, रामपुर 28.0, गंज बासौदा 28.0, गुलाबगंज 28.0, सिंगौड़ी 27.6, पिछोर 25.0, चांद 24.6, विजयराघवगढ़ 24.0, निवाड़ी 24.0, अजयगढ़ 24.0, पठारी 24.0, देवरी-रायसेन 23.2, पन्ना 23.0, सोहावल 23.0, सरई 22.4, पाटन 22.3, करेरा 22.0, सौसर 21.7, रहटी 21.4, रहटगढ़ 21.1, शमशाबाद 21.0, तमिया 20.0, नटेरन 20.0. 

मानसून की लेटेस्ट लोकेशन 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!