एलोन मस्क कारोबार समेटकर अमेरिका से भारत आने वाले हैं? संकेत तो यही कहते हैं!

एलोन मस्क - दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और कल्पनाओं को साकार करने वाले कारोबारी, अमेरिका को छोड़कर अपना कारोबार भारत में स्थानांतरित करने का विचार कर रहे हैं। कई संकेत इस संभावना को पुख्ता करते हैं। एलोन मस्क ने 2002 में अमेरिका की नागरिकता ली थी। पिछले 23 वर्षों में उनका अमेरिका के साथ बड़ा कारोबार रहा, लेकिन अब यह कारोबार खतरे में पड़ गया है। मस्क के पास चीन और भारत दो विकल्प हैं, और कुछ संकेत बताते हैं कि वे भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं। पढ़िए उपदेश अवस्थी की रिपोर्ट:-

एलोन मस्क का अमेरिका में कारोबार संचालित करना मुश्किल क्यों?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और उनके साथ बढ़ते टकराव के कारण एलोन मस्क के लिए अमेरिका में कारोबार चुनौतीपूर्ण हो गया है। ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी, सरकारी सब्सिडी बंद होने का खतरा, मस्क की कंपनियों (टेस्ला, स्पेसएक्स, स्टारलिंक) और अमेरिकी सरकार के बीच कॉन्ट्रैक्ट्स की जांच की धमकी, साथ ही टेस्ला के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान, मस्क की कंपनियों के लिए जोखिम बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा, मस्क ने X पर एक सर्वे शुरू किया, जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है। 

डोनाल्ड ट्रंप एलोन मस्क को नुकसान पहुंचा सकते हैं?

इस सर्वे के बाद अमेरिका में नई पॉलिटिकल पार्टी बने या न बने, लेकिन यह स्पष्ट है कि डोनाल्ड ट्रंप और एलोन मस्क के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। हालांकि, मस्क की कंपनियां (टेस्ला, स्पेसएक्स, स्टारलिंक) अमेरिकी अर्थव्यवस्था और रक्षा तंत्र से गहराई से जुड़ी हैं, जिसके कारण ट्रंप के लिए इन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करना मुश्किल है। फिर भी, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि एलोन मस्क को नुकसान पहुंचाने के लिए ट्रंप अमेरिका को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पिछले 24 घंटों में एलोन मस्क

  • टेस्ला के शेयर्स में एक दिन में 4% की गिरावट आई, क्योंकि एक रिपोर्ट में बताया गया कि ऑस्टिन, टेक्सास में टेस्ला ने एक सप्ताह के लिए साइबरट्रक और मॉडल वाई का प्रोडक्शन रोका है। पिछले तीन महीनों में टेस्ला की बिक्री में 20% की कमी आई है।
  • ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क के स्टार्टअप xAI को अतिरिक्त फंडिंग के लिए 4.3 बिलियन डॉलर की जरूरत है। पहले 5 बिलियन डॉलर की मांग थी, यानी अब कुल 9.3 बिलियन डॉलर चाहिए। मस्क अभी तक 5 बिलियन डॉलर का इंतजाम नहीं कर पाए, और 4.3 बिलियन डॉलर का नया दबाव आ गया है।
  • द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, xAI के खिलाफ अमेरिका में सरकारी कार्यवाही शुरू हुई है। आरोप है कि यह स्टार्टअप पर्यावरण के लिए खतरा है।
  • मस्क की कंपनी X के खिलाफ न्यूयॉर्क में hate speech और disinformation law के तहत मामला दर्ज हुआ है।
  • न्यूयॉर्क टाइम्स ने मस्क पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके जवाब में उन्हें अपनी ड्रग टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक करनी पड़ी। उन्होंने आरोपों को गलत साबित किया, लेकिन इस प्रक्रिया में तनाव रहा।

डोनाल्ड ट्रंप और मोदी की दोस्ती?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती अब पहले जैसी नहीं दिखती। ट्रंप ने भारतीय नागरिकों को अपराधियों की तरह अमेरिका से वापस भेजा, टैरिफ पॉलिसी से भारत को परेशान किया, और ऐसे कदम उठाए जिनसे मोदी की लोकप्रियता को नुकसान पहुंचा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस दोस्ती में सबसे बड़ी दरार देखी गई, जब ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का ऐलान किया और दावा किया कि उनकी मध्यस्थता से भारत को झुकना पड़ा।

भारत में एलोन मस्क के लिए क्या हो रहा है?

2019 के लोकसभा चुनाव तक एलोन मस्क के लिए भारत के दरवाजे बंद थे। एक बार खबर आई थी कि मस्क भारत आने वाले थे, लेकिन भारत सरकार से बात नहीं बनी और वे चीन चले गए। हाल के दिनों में समीकरण बदले हैं। टेस्ला की गिगाफैक्ट्री शंघाई (चीन) में है, और भारत में भी टेस्ला की फैक्ट्री शुरू होने की संभावना है। मस्क ने भारत में निवेश की रुचि दिखाई है। भारत ने मस्क का स्वागत करते हुए लंबे समय से लंबित स्टारलिंक को लाइसेंस दे दिया और इस पर तेजी से काम शुरू हो गया है। मंगलवार को स्पेसएक्स की प्रेसिडेंट और COO, Gwynne Shotwell, भारत में थीं। उन्होंने संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। 

एलोन मस्क ने भारत क्यों चुना?

  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां प्रधानमंत्री के नाराज होने से कारोबार पूरी तरह ठप नहीं होता। भारत में प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में कोई ऐसा नहीं जो मस्क की कंपनियों को परेशान करे।
  • स्पेसएक्स के सैटेलाइट लॉन्च और स्टारलिंक की इंटरनेट सेवाएं वैश्विक हैं। मस्क इन्हें उन देशों में विस्तारित कर सकते हैं जहां सरकारी समर्थन और नियामक माहौल अनुकूल हो।
  • xAI की गतिविधियां फिलहाल अमेरिका में हैं, लेकिन AI अनुसंधान और डेटा सेंटर वैश्विक स्तर पर स्थानांतरित हो सकते हैं।
  • यदि ट्रंप प्रशासन मस्क की कंपनियों को सब्सिडी या कॉन्ट्रैक्ट्स से वंचित करता है, तो मस्क उत्पादन और संचालन को कम लागत और सरकारी समर्थन वाले देशों, जैसे भारत और चीन, में स्थानांतरित कर सकते हैं।
  • मस्क का स्टारशिप प्रोजेक्ट, जो 40 मिनट में दिल्ली से अमेरिका पहुंचा सकता है, दुनिया का सबसे क्रांतिकारी ट्रांसपोर्टेशन प्रोजेक्ट होगा।
  • मस्क के पिता और बहन हाल ही में अयोध्या आए थे। मस्क के पिता ने वहां से बयान दिया, जो मस्क के लिए स्पष्ट संकेत था।

एलोन मस्क का सबसे बड़ा कारोबार अमेरिका में है। वे अमेरिका में कारोबार नहीं छोड़ेंगे, लेकिन कारोबार का केंद्र भारत में स्थानांतरित करने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इससे उन्हें अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप से टक्कर लेने में आसानी होगी। चीन की तुलना में भारत इसलिए चुना गया, क्योंकि चीन में एक पार्टी की सरकार है और एक व्यक्ति सबसे शक्तिशाली है। यदि वह नाराज हो जाए, तो नुकसान होगा। भारत में यदि एक बार जम गए, तो कोई उखाड़ नहीं पाएगा। Notice: this is the copyright protected article. Do not copy any sentence or paragraph.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!