SBI वालों ने शिक्षक की जानकारी के बिना सैलरी अकाउंट में लोन चढ़ा दिया - MP EMPLOYEES NEWS

Updesh Awasthee
SBI - भारतीय स्टेट बैंक में सैलरी अकाउंट वाले सरकारी कर्मचारियों को तत्काल सावधान हो जाना चाहिए और चेक करना चाहिए उनके बैंक के खाते में कहीं कोई लोन तो नहीं चल रहा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में एक सरकारी शिक्षक के बैंक अकाउंट में उसकी जानकारी के बिना लोन चढ़ गया। खाताधारक की सरकारी शिक्षक है, उसकी सैलरी अकाउंट है, हर महीने सैलरी डिपॉजिट होती है लेकिन बैंक उसे किसान और मजदूर बता रहा है। 

जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार मिश्रा, पिता श्री राजभान मिश्रा, महाकाली मंदिर के पास, वार्ड 12, खितौला, सिहोरा के निवासी हैं। वे पेशे से शिक्षक हैं और उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिहोरा शाखा में है, जिसका खाता क्रमांक 10904601343 है। बैंक द्वारा उनके खाते से ऑटो फाइनेंस और केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया है। जब शिक्षक ने अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया, तब उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली। स्टेटमेंट में लोन लेने वाले व्यक्ति का केवल पता (ग्राम डुंडी, पंचायत मोहनिया, तहसील पनागर) उपलब्ध है, लेकिन नाम स्पष्ट नहीं है। इस धोखाधड़ी में 2 लाख 55 हजार रुपये का केसीसी लोन और 39 हजार रुपये का ऑटो वाहन फाइनेंस शामिल है। 

जब लोन के लिए अप्लाई किया तब पता चला

शिक्षक ने जब बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन किया और सिबिल स्कोर की जाँच की, तब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत सिहोरा शाखा के प्रबंधक से की, लेकिन प्रबंधक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही अज्ञात व्यक्ति की जानकारी प्रदान की। इसके बजाय, उन्होंने शिक्षक को कियोस्क सेंटर जाकर जानकारी लेने को कहा। यह खाता शिक्षक का सैलरी खाता है, जो कई वर्षों से सिहोरा की मुख्य शाखा में संचालित है, फिर भी इस धोखाधड़ी के कारण उन्हें लेन-देन में परेशानी हो रही है। शिक्षक ने इस मामले की शिकायत सिहोरा पुलिस में दर्ज कराकर जाँच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!