मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रचार करने वाले कृष्णा घाडगे के खिलाफ जहांगीराबाद पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351-2 और 353-2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। श्री सिंधिया ने कृष्णा घाडगे को भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनवाया है।
पूरे शहर का माहौल खराब हो सकता था
कृष्णा घाडगे का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के करीबी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जहांगीराबाद के अध्यक्ष यशवंत यादव ने बताया कि विधायक आरिफ मसूद को कृष्णा घाडगे ने एक चल समारोह में जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने पूरे समुदाय को धमकी दी थी। जिससे पूरे शहर का माहौल खराब हो सकता था। वो सिंधिया जी के करीबी कहे जाते हैं। कृष्णा घाडगे ने बहुत ही अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जान से मारने की धमकी को लेकर हमने एफआईआर दर्ज कराई है। मेरी पुलिस से मांग है कि ऐसे व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। शहर के शांतिपूर्ण माहौल को ये व्यक्ति खराब करना चाहता है।
विधायक भी कानूनी कार्रवाई करेंगे
विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि जिस तरह की भाषा मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए इस्तेमाल की गई वो आपत्तिजनक है। जो बयानबाजी की गई थी, उसे लेकर हम लीगल एक्शन लेने जा रहे हैं।
कृष्णा घाडगे ने क्या कहा था
पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कृष्णा घाडगे ने आरोप लगाया था कि भोपाल में ऐसे लोग मौजूद हैं जो पाकिस्तान के कनेक्शन में है और पाकिस्तान के लिए काम करते हैं। हम ऐसे लोगों को सबक सिखाएंगे। (यह शब्द कृष्णा घाडगे के नहीं है, उनकी भाषा आपत्तिजनक थी इसलिए मामला दर्ज हो गया। वीडियो आपत्तिजनक है इसलिए हम यहां संलग्न नहीं कर रहे हैं।)।
भारतीय जनता पार्टी कृष्णा घाडगे के साथ
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णा घाडगे ने कहा कि जब पाकिस्तान क्या आतंकियों की बात चल रही थी और लव जिहाद कर रहे उन बलात्कारी को करने की बात चल रही थी तो आरिफ मसूद और उनके समर्थकों को क्यों बुरा लगता है। चाहे मुझे जेल में डाल दो लेकिन जिहादियों के खिलाफ जंग जारी रहेगी। इसके अलावा मध्य विधानसभा के पूर्व विधायक धुर्व नारायण सिंह ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके कृष्णा घाडगे के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को क्रश करने की मांग की है। पुलिस ऑफिस आवेदन देने पहुंचे मध्य विधानसभा के नेताओं में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाड़गे क्षेत्र के पार्षद विलासराव घाडगे जी ,महाराणा प्रताप भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्भय धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह साथ ही मध्य विधानसभा के कई वरिष्ठ नेता एवं पार्षद गण उपस्थित रहे।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
.webp)
.webp)
.webp)