BhopalSamachar.com एक बार फिर उपयोगी साबित हुआ है। धर्म के आधार पर लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा कर बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, बुर्का और रोजा मामले में फरहान खान को मिलने वाली फंडिंग की जांच भी की जाएगी। यह मुद्दा भोपाल समाचार ने उठाया था। हमने ध्यान दिलाया था कि सेकंड हैंड गाड़ियों की बिक्री करवाने वाले कमीशन एजेंट, जिसके पास अपना ढंग का ऑफिस नहीं है, वह ₹3 लाख की स्पोर्ट्स बाइक और लड़कियों के लिए इतने महंगे गिफ्ट, फाइव स्टार होटल कहां से अरेंज कर सकता था।
जांच के दायरे में परिवार के आते ही पिता बयान देने चला आया
इस तरह की अपराधी सज्जन नागरिकों की मानसिकता वाले नहीं होते हैं। अपनी जान बचाने के लिए किसी भी प्रकार का ड्रामा कर सकते हैं। एक अपराधी का परिवार जब इस मामले की जांच के दायरे में आया। इस बात का खुलासा हुआ कि अपराधी की बड़ी बहन भी अपराध में शामिल थी। अपराधी ने अपनी बहन की जानकारी में रहते हुए 17 साल की लड़की का बलात्कार किया और फिर उसे ब्लैकमेल किया। तो अपराधी के पिता ने एक क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल पर अपना बयान जारी करवाया है। इसमें वह पुलिस की कार्रवाई पर विश्वास जताते हुए कह रहा है कि मेरे बेटे से गलती हुई होगी लेकिन हमको कुछ नहीं पता था। यही व्यक्ति अपने बेटे की जमानत की कोशिश भी कर रहा है, और मामले में जब तक परिवार का जिक्र नहीं आया था तब तक पिता का कोई बयान भी नहीं आया था।
रैकेट कैसे काम करता था
इन लोगों ने एक प्राइवेट कॉलेज को टारगेट किया। इस कॉलेज में पढ़ने वाली ऐसी लड़कियों को झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया। पहले उनकी कमजोरी का पता लगाया। जब विश्वास हो गया कि, लड़कियां किसी से शिकायत नहीं करेंगे और उन्हें आसानी से दबाव में लिया जा सकता है। तब उनके साथ प्यार के नाम पर फिजिकल रिलेशन बनाए गए। बाद में सेल्फी और प्राइवेट पलों के वीडियो बना लिए गए। फिर वह वीडियो किसी दूसरे लड़के को दे दिया गया। दूसरे लड़के ने ब्लैकमेल किया। इस तरह लड़की को जाल में फंसा कर उसका शोषण किया। फिर लड़कियों को गांजा पिलाया जाने लगा। इसके बाद लड़कियों को बुर्का पहने और रोजा रखने के लिए मजबूर किया गया।
खुलासा कैसे हुआ
इस रैकेट के जाल में फंसी हुई लड़कियों में से एक लड़की इतनी ज्यादा कमजोर नहीं थी। जब रोजा रखने की बारी आई तो लड़की को समझ में आ गया कि यदि उसने इस समय अपने परिवार का साथ नहीं लिया तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। उसने पुलिस के पास जाकर सब कुछ बता दिया। पुलिस को लगा गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की लड़ाई हो गई है। इसलिए लड़के को पकड़ कर शांति भंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि मामला गंभीर है। यह गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की लड़ाई नहीं है बल्कि लड़कियों को एक साजिश के तहत जल में फंसाया जा रहा है। मोबाइल चेक किया तो वीडियो मिल गए। फिर एक के बाद एक खुलासा होता चला गया। इधर लड़कियों की हिम्मत बढ़ती चली गई। अब तक पांच लड़कियां सामने आ चुकी है।
रैकेट में कौन-कौन शामिल है
फरहान अली निवासी भोपाल, अब तक की जांच के अनुसार इस रैकेट का सरगना है। फरहान अली ने किसके कहने पर रैकेट बनाया और लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाने के लिए फंडिंग कहां से मिल रही थी। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। फरहान अली का परिवार भी जांच के दायरे में है। पूछताछ में पता चला है कि, फरहान अली ने एक लड़की का रेप अपने घर में किया था। उस समय फरहान अली की बड़ी बहन उसी कमरे में मौजूद थी। माना जा रहा है कि परिवार भी इस अपराध में शामिल है।
साहिल खान निवासी पन्ना, इस रैकेट का दूसरा एक्टिव मेंबर है। उसने लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास शुरू कर दी थी। साहिल खान के मोबाइल में सबसे ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।
अली खान निवासी भोपाल, कॉलेज की लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर और उनका वीडियो बनाकर फरहान को देने का काम करता था। जून 2024 में अशोका गार्डन के होटल में कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। एक महीने बाद जुलाई 2024 में लड़की को फिर से फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए बुलाया। यहां रूम में फरहान पहले से मौजूद था। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर फरहान के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया।
साद खान निवासी भोपाल, ऑटोमोबाइल मैकेनिक है और फरहान का दोस्त है। लड़कियों को लाने और ले जाने का काम यही करता था। लड़कियों को गंजा पिलाने का काम भी यही करता था। इसके बदले में फरहान से ₹500 मिलते थे।
अबरार खान निवासी कोलकाता, पढ़ने के लिए भोपाल में आया था फिर इस रैकेट में शामिल हो गया। बाद में कोई दूसरा टास्क मिला तो भोपाल छोड़कर चला गया। पढ़ाई भी पूरी नहीं की।
नवीन खान निवासी बिहार, यह भी पढ़ाई के बहाने भोपाल आया था। कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं की। कुछ समय तक इस रैकेट में काम किया। फिर किसी दूसरे काम के लिए चला गया।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |