मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आज अचानक मौसम बदल गया। लगभग 20 जिलों में आंधी और बारिश की स्थिति देखी गई। इनमें से 13 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी और बारिश के कारण संपत्तियों का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है और जिला प्रशासन के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश के कितने जिलों में सबसे तेज आंधी और बारिश हुई
भोपाल - यहां शाम को बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। शहर के एमपी नगर और कटारा हिल्स समेत कई इलाकों में करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया।
गुना - यहां दोपहर करीब 3:30 बजे से लगभग पौने घंटे तक जोरदार बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक घुल गई और तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली।
शिवपुरी - यहां दोपहर 3 बजे के आसपास तेज बारिश हुई। इसके साथ-साथ तेज हवाएं भी चलीं। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बड़वानी - जिले के सेंधवा ब्लॉक के बिजासन घाट क्षेत्र में आधे घंटे तक आंधी के साथ बारिश हुई। इससे कच्चे मकानों की छत उड़ गई। मंदिर क्षेत्र में लगी गुमटियां भी उड़ गईं। एक मकान की दीवार भी गिर गई।
देवास- यहां दोपहर बाद अचानक मौसम में बदला। शहर के बाहरी इलाकों में करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। उसके बाद मौसम फिर से साफ हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
दमोह - शहर में दोपहर 3:30 बजे के बारिश शुरू हुई। तेज हवा और आंधी के चलते शहर में कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
महू - दोपहर अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई। आंधी के कारण मध्य भारत अस्पताल में एक पेड़ शेड पर गिर गया। जिससे दो युवक घायल हो गए। पाताल पानी में घरों की टीन शेड की छत उड़ गई।
बीना - सोमवार दोपहर तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया। इसके बाद बादल छाए हैं।
मऊगंज - यहां दोपहर 1 बजे के बाद से रुक–रुक कर बारिश हुई। तेज हवाएं भी चली। जिले में अभी भी बादल भी छाए हैं।
रतलाम - यहां दिनभर तेज गर्मी और उमस के बाद शाम को मौसम बदला। तेज हवा और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई।
रायसेन- यहां दोपहर 3 बजे से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। कई जगह बारिश हुई। भीषण गर्मी के बीच मौसम में ठंडक घुल गई।
सीधी- जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में अगडाल गांव में बिजली गिरने से एक नाबालिग बच्चा झुलस गया। उसे गंभीर हालत में रीवा रेफर किया गया है।
छिंदवाड़ा- यहां सोमवार शाम 4 बजे मौसम बदला। बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। इसके चलते उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान
20 मई: ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और दतिया में हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चल सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्से में गरज-चमक, तेज आंधी और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं।
21 मई: इस दिन भी प्रदेश में आंधी, बारिश का दौरजारी रह सकता है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर ऐसे जिले हैं, जहां मौसम साफ रह सकता है।
22 मई: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर को छोड़ प्रदेश के बाकी हिस्से में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज आंधी, हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, गरज-चमक की स्थिति भी बनी रहेगी।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |