BHOPAL NEWS - धर्म के आधार पर लड़कियों का बलात्कार और ब्लैकमेलिंग मामले में पांचवी FIR

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म के आधार पर लड़कियों के बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का मामला अब काफी गंभीर हो गया है। इसमें मध्य प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार के लड़के भी शामिल है। सिर्फ इतना ही नहीं रैकेट का सरगना, जो भोपाल का रहने वाला है, अपराध में उसके परिवार की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। एक लड़की के बलात्कार के समय, राकेट के सरगना की बड़ी बहन उस कमरे में मौजूद थी। इस मामले में आज पांचवी लड़की सामने आई है। पुलिस का कहना है कि उनके पास 7 लड़कियों के वीडियो है। जिनको ब्लैकमेल किया गया। 

रैकेट कैसे काम करता था

इन लोगों ने एक प्राइवेट कॉलेज को टारगेट किया। इस कॉलेज में पढ़ने वाली ऐसी लड़कियों को झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया। पहले उनकी कमजोरी का पता लगाया। जब विश्वास हो गया कि, लड़कियां किसी से शिकायत नहीं करेंगे और उन्हें आसानी से दबाव में लिया जा सकता है। तब उनके साथ प्यार के नाम पर फिजिकल रिलेशन बनाए गए। बाद में सेल्फी और प्राइवेट पलों के वीडियो बना लिए गए। फिर वह वीडियो किसी दूसरे लड़के को दे दिया गया। दूसरे लड़के ने ब्लैकमेल किया। इस तरह लड़की को जाल में फंसा कर उसका शोषण किया। फिर लड़कियों को गांजा पिलाया जाने लगा। इसके बाद लड़कियों को बुर्का पहने और रोजा रखने के लिए मजबूर किया गया। 

खुलासा कैसे हुआ

इस रैकेट के जाल में फंसी हुई लड़कियों में से एक लड़की इतनी ज्यादा कमजोर नहीं थी। जब रोजा रखने की बारी आई तो लड़की को समझ में आ गया कि यदि उसने इस समय अपने परिवार का साथ नहीं लिया तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। उसने पुलिस के पास जाकर सब कुछ बता दिया। पुलिस को लगा गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की लड़ाई हो गई है। इसलिए लड़के को पकड़ कर शांति भंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि मामला गंभीर है। यह गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की लड़ाई नहीं है बल्कि लड़कियों को एक साजिश के तहत जल में फंसाया जा रहा है। मोबाइल चेक किया तो वीडियो मिल गए। फिर एक के बाद एक खुलासा होता चला गया। इधर लड़कियों की हिम्मत बढ़ती चली गई। अब तक पांच लड़कियां सामने आ चुकी है। 

रैकेट में कौन-कौन शामिल है

फरहान अली निवासी भोपाल, अब तक की जांच के अनुसार इस रैकेट का सरगना है। फरहान अली ने किसके कहने पर रैकेट बनाया और लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाने के लिए फंडिंग कहां से मिल रही थी। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। फरहान अली का परिवार भी जांच के दायरे में है। पूछताछ में पता चला है कि, फरहान अली ने एक लड़की का रेप अपने घर में किया था। उस समय फरहान अली की बड़ी बहन उसी कमरे में मौजूद थी। माना जा रहा है कि परिवार भी इस अपराध में शामिल है। 

  • साहिल खान निवासी पन्ना, इस रैकेट का दूसरा एक्टिव मेंबर है। उसने लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास शुरू कर दी थी। साहिल खान के मोबाइल में सबसे ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। 

  • अली खान निवासी भोपाल, कॉलेज की लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर और उनका वीडियो बनाकर फरहान को देने का काम करता था। जून 2024 में अशोका गार्डन के होटल में कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। एक महीने बाद जुलाई 2024 में लड़की को फिर से फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए बुलाया। यहां रूम में फरहान पहले से मौजूद था। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर फरहान के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया। 

  • साद खान निवासी भोपाल, ऑटोमोबाइल मैकेनिक है और फरहान का दोस्त है। लड़कियों को लाने और ले जाने का काम यही करता था। लड़कियों को गंजा पिलाने का काम भी यही करता था। इसके बदले में फरहान से ₹500 मिलते थे। 

  • अबरार खान निवासी कोलकाता, पढ़ने के लिए भोपाल में आया था फिर इस रैकेट में शामिल हो गया। बाद में कोई दूसरा टास्क मिला तो भोपाल छोड़कर चला गया। पढ़ाई भी पूरी नहीं की।

  • नवीन खान निवासी बिहार, यह भी पढ़ाई के बहाने भोपाल आया था। कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं की। कुछ समय तक इस रैकेट में काम किया। फिर किसी दूसरे काम के लिए चला गया। 

अली खान भोपाल की निजामुद्दीन कॉलोनी में अपनी गर्लफ्रेंड के यहां छुआ था

अली को सोमवार सुबह भोपाल की निजामुद्दीन कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह एक महिला मित्र के घर छिपा है। पुलिस ने अली का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। इसकी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान अली ने दीवार फांदकर भागने की कोशिश की थी। इस दौरान उसका एक पांव फ्रैक्चर हो गया। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान अली को किसने मदद पहुंचाई। इन लोगों को भी आरोपी के सहयोगी के रूप में जांच में शामिल किया जा सकता है।

अब तक जितनी जानकारी मिली है वह रेड अलर्ट करती है। भोपाल में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी। यहां लड़के लड़कियों के बीच प्यार होता था, शादी हो जाती थी, कभी-कभी झगड़ा भी हो जाता था, परंतु इसके पीछे कोई मिशन नहीं था। हमेशा दो दिलों का मामला होता था। पहली बार एक रैकेट का खुलासा हुआ है। इसके बारे में बहुत सारी जानकारी आना बाकी है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!