BHOPAL NEWS - शाहपुरा में नवविवाहित महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत, बॉडी पर इंजेक्शन के निशान मिले

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय महिला डॉक्टर रिचा पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उनकी शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। उनके डॉक्टर पति उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाए थे। डॉक्टर रिचा पांडे की बॉडी पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। 

पुलिस रिकॉर्ड - घटना का विवरण

डॉक्टर रिचा पांडेय और उनके पति डॉक्टर अभिजीत पांडेय शाहपुरा इलाके की एक कवर्ड कैंपस कॉलोनी में रहते थे। शुक्रवार सुबह डॉक्टर अभिजीत उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव पर इंजेक्शन के निशान पाए, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। शाहपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

डॉक्टर अभिजीत पांडेय का बयान

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मृत महिला डॉक्टर के शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं, लेकिन मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। डॉक्टर अभिजीत पांडेय ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वे सोकर उठे, तो उनकी पत्नी बेहोश पड़ी थी। उन्होंने उन्हें आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

एमपी नगर में क्लिनिक चलाते हैं डीआर अभिजीत पांडे

पुलिस ने मामले में परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने मामले में संदेह जताया है और पुलिस से गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने बताया कि वे सभी संभावित पहलुओं पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही सच्चाई सामने लाएंगे। डॉक्टर रिचा पांडेय और उनके पति डॉक्टर अभिजीत पांडेय दोनों मेडिकल प्रोफेशनल थे। डॉक्टर अभिजीत बीडीएस डॉक्टर हैं और एमपी नगर में एक निजी क्लिनिक चलाते हैं। दोनों की शादी महज चार महीने पहले हुई थी और वे भोपाल में एक साथ रह रहे थे।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!