GIS - ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के दौरान भोपाल शहर के ब्यूटीफिकेशन पर 100 करोड रुपए खर्च किए गए थे। जिन चीजों के कारण भोपाल की सड़कें पर्यटन स्थल जैसी हो गई हैं, कुछ शरारती तत्व उनको नुकसान पहुंचने लगे हैं। नगर निगम भोपाल की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा।
पुलिस के हवाले किया, मामला दर्ज होगा
भोपाल में 24-25 फरवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नगर निगम ने शहर में सौंदर्यीकरण के काम कराए थे। इनमें रंगीन जाली भी शामिल हैं। इसी तरह की जाली को तोड़ते हुए नगर निगम की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा। मामले में थाने में भी शिकायत की है। जाली कमला पार्क में लगी है। इसे तोड़ते हुए एक व्यक्ति को रंगेहाथों पकड़कर कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया। साथ ही तलैया थाने में आवेदन भी दिया है।
इंजीनियर उदित गर्ग और आरके त्रिवेदी की सक्रियता
शनिवार को निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग व सीवेज प्रकोष्ठ के कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी कमला पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई जाली को तोड़ते हुए व्यक्ति पर उक्त दोनों अधिकारियों की नजर पड़ी। अधिकारियों ने तत्काल अपना वाहन रोककर जाली तोड़ने वाले मोहम्मद अख्तर को पकड़ा और पुलिस के हवाले करते हुए आवेदन दिए। इस मामले में पुलिस भी कार्रवाई कर रही है।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।