Business ideas - नाइट शिफ्ट से ₹1 लाख महीने की कमाई, इन्वेस्टमेंट सिर्फ 5 लाख

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जिसमें प्रतिस्पर्धा बहुत कम मिलेगी। दिन में नहीं बल्कि रात में काम करना है। ₹100000 महीने से ज्यादा की कमाई हो सकती है। इन्वेस्टमेंट सिर्फ ₹500000 का होगा। 

Best business opportunity ideas for beginners 

भारत के हर शहर में एक इंडस्ट्रियल एरिया होता है। यही आपका कर्म क्षेत्र है। इंडस्ट्रियल एरिया में सिक्योरिटी सबसे बड़ा प्रश्न होता है। करोड़ों का कारोबार होता है इसलिए सिक्योरिटी पर अच्छा खर्च किया जाता है। प्रत्येक इंडस्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड होते हैं लेकिन फिर भी गड़बड़ी हो जाती है। अप्रत्याशित घटनाओं के कारण कारोबारी का कई बार बड़ा नुकसान हो जाता है। अपन इस मामले में कुछ नया कर सकते हैं। 

DRONE SECURITY AGENCY की स्थापना कीजिए। जैसा कि नाम से स्पष्ट है। आपकी एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड नहीं होंगे बल्कि नाइट विजन कैमरा से लैस ड्रोन होंगे। आपके ड्रोन नियमित रूप से आपके क्लाइंट्स की इंडस्ट्री की परिक्रमा करते रहेंगे। रात्रि गश्त के दौरान आपको जहां भी कोई गड़बड़ी दिखाई देगी, आप तुरंत संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी और कारखाने के मालिक अथवा उनके द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी को सूचित करेंगे। 

यह सिक्योरिटी की सेकंड लेयर है। ड्रोन कैमरा के राउंड के कारण कारखाने का सिक्योरिटी गार्ड लगातार पहरा देता रहेगा। यदि कोई ऐसी घटना होती है जिसमें सिक्योरिटी गार्ड का बंधक बना लिया जाता है तो आपका तत्काल पुलिस को सूचित कर पाएंगे। जिस इंडस्ट्री में आपकी सिक्योरिटी सर्विस होगी वहां पर लोकल के बदमाश जाने की हिम्मत भी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि CCTV कैमरा से बचा जा सकता है परंतु ड्रोन के कैमरा से बचना नामुमकिन है। 

best new unique business ideas in hindi for students 

कॉलेज के विद्यार्थी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की अभ्यर्थी टीम बनाकर यह स्टार्टअप कर सकते हैं। पढ़ाई के लिए वैसे भी रात्रि जागरण करना होता है। यदि दो-दो घंटे की शिफ्ट बनाकर काम करेंगे तो रात में पढ़ाई भी हो जाएगी और कमाई भी हो जाएगी। 

Business ideas for women in india 

महिलाओं के लिए भी यह बिजनेस कोई मुश्किल काम नहीं है। नाइट शिफ्ट में काम करने के लिए स्टाफ नियुक्त कर सकते हैं। आपको केवल मैनेजमेंट और क्लाइंट मीटिंग पर फोकस करना है। स्टाफ को कंट्रोल और मोटिवेट करने के लिए कभी-कभी आप स्वयं भी अपने कंट्रोल रूम का कंट्रोल अपने हाथ में दे सकती है। हाथ में डंडा लेकर राउंड पर नहीं जाना है। इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में सबसे ज्यादा सफल हो सकते हैं। उम्र के कारण आपको अधिक नींद नहीं आती। इस बिजनेस के लिए या बात बड़ी फायदेमंद है। आपको जिंदगी का अनुभव है और खतरों के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी भी आपको है। आपको पता है कि ड्रोन कैमरा का उपयोग कैसे किया जाना चाहिए। शासकीय सेवा से रिटायर होने के कारण, उद्योगपति भी आपके ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे। 

Profitable business ideas in india 

ड्रोन कैमरा, अन्य उपकरण और टेक्नोलॉजी और सिर्फ वन टाइम इन्वेस्टमेंट है। कंट्रोल रूम क्लाइंट की प्रॉपर्टी पर बनाया जा सकता है। यदि इंडिपेंडेंस भी बनाना है तो इंडस्ट्रियल एरिया में, न्यूनतम किराए पर प्रॉपर्टी मिल जाएगी। नियमित खर्चे के नाम पर बिजली का बिल और प्रॉपर्टी का किराया ही है। स्टाफ का खर्चा तब बढ़ेगा जब क्लाइंट की संख्या बढ़ेगी। यानी किसी भी प्रकार के नुकसान की संभावना नहीं है। सर्विस सेक्टर में हमेशा 75 प्रतिशत से अधिक ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन होता है। सारे खर्चे काट देने के बाद 35% के आसपास नेट प्रॉफिट मिल जाएगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });