KUMBH MELA का चमत्कारी प्रमाण, NASA की रिपोर्ट से पुष्टि हुई, आसमान में दिखाई देगा

Bhopal Samachar
0
भारतीय कैलेंडर "पंचांग" के अनुसार जनवरी 2025 में 29 जनवरी तक पौष का महीना है। यह मास भगवान सूर्य और भगवान विष्णु को समर्पित है। भारतीय शास्त्रों में उल्लेख है कि इस महीने में हमारे सौर परिवार के ग्रहों का पृथ्वी पर विशेष प्रभाव पड़ता है। 12 वर्ष में एक बार जब बृहस्पति देव कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं। तब प्रयागराज में, गंगा नदी में कुंभ स्नान का पर्व होता है। इस भारतीय मान्यता को NASA की एक रिपोर्ट प्रमाणित करती है। NASA ने बताया है कि बृहस्पति, शुक्र, शनि और मंगल ग्रह पृथ्वी के इतने नजदीक होंगे, कि हम और आप उन्हें अपनी आंखों से देख सकते हैं। 

बृहस्पति, शुक्र, शनि और मंगल ग्रह अपनी आंखों से दिखाई देंगे

NASA - अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से जारी अपडेट में बताया गया है कि, अंतरिक्ष विज्ञान की दृष्टि से जनवरी का महीना अद्भुत और अद्वितीय होगा। खगोल प्रेमियों के लिए तो यह जीवन का यादगार समय रहेगा, जब 9 में से 6 ग्रह आसमान में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। पृथ्वी के किसी भी हिस्से से इन ग्रहों को अपनी आंखों से देखा जा सकता है। यह दुनिया भर के उन लोगों एवं विद्यार्थियों के लिए बेहद रोमांचकारी होगा जो अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखते हैं। ज्योतिष में रुचि रखते हैं अथवा प्रकृति की किसी भी नई घटना की जानकारी प्राप्त करना पसंद करते हैं। 

कुंभ मेला स्नान पर अंतरिक्ष में होंगी विशेष घटनाएं

  1. दिनांक 13 जनवरी को, जब भारत के प्रयागराज में कुंभ मेला का पहला स्नान होगा तब हमारा अपना चंद्रमा, मंगल ग्रह (Mars) के सामने से गुजरता हुआ दिखाई देगा। यह रोमांचकारी घटना पूर्व दिशा में दिखाई देगी। 
  2. दिनांक 17 एवं 18 जनवरी को शुक्र और शनि ग्रह (Venus and Saturn) आसमान में दक्षिण-पश्चिम दिशा (Southwest) में सबसे नजदीक दिखाई देंगे। दोनों के बीच में सिर्फ दो उंगली का अंतर दिखाई देगा। आप अभी भी दोनों ग्रहों को आसमान में देख सकते हैं, हालांकि इनकी दूरी थोड़ी ज्यादा है। 
  3. बृहस्पति (Jupiter) आपके सर के ऊपर दिखाई देंगे। 
  4. यदि आप टेलिस्कोप की मदद से देख सकते हैं तो आपको यूरेनस (Uranus) और नेपच्यून (Neptune) भी बिल्कुल स्पष्ट रूप से दिखाई दे जाएंगे। 

आपकी अपनी छत से सटीक जानकारी के लिए यह काम कीजिए

पृथ्वी के अलग-अलग हिस्सों में ग्रहों की लोकेशन थोड़ी बदल सकती है। जो लोग ग्रहों को नहीं पहचानते हैं। उनके लिए यह जान पाना मुश्किल होगा कि एक सामान्य तारा और हमारे ग्रह में क्या अंतर है। यदि आप अपनी छत से सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको Skywatching Apps अथवा Skywatching Websites की मदद लेनी चाहिए। इनके माध्यम से आपको पता चलेगा कि आपके अपने शहर से कोई भी ग्रह किस दिशा में और कब दिखाई देगा। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सामान्य ज्ञान और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!