BHOPAL में पासपोर्ट बनवाना आसान, स्लॉट भी बढ़ा दिए, वेटिंग क्लियर होगी

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में आवेदनों की बढ़ती संख्या देखकर दैनिक स्टॉल की संख्या बढ़ा दी गई है। अब तक एक दिन में 500 नागरिकों के पासपोर्ट बनाए जाते थे। अब एक दिन में 600 नागरिकों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे। 

PASSPORT के लिए अप्लाई करते ही अपॉइंटमेंट मिल जाएगा 

इस बदलाव से न केवल आवेदकों का समय बचेगा, बल्कि पासपोर्ट प्रक्रिया और तेज हो जाएगी। बता दें कि भोपाल ने अपनी कार्यक्षमता में सुधार करते हुए रोजाना 100 नए स्लॉट जोड़े हैं। इससे वे लोग लाभान्वित होंगे जो लंबे समय से स्लॉट की कमी के कारण इंतजार कर रहे थे। इस तरह देखा जाए तो पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से 5 से 7 दिन का समय अपॉइंमेंट के लिए मिलता था, लेकिन अब आवेदन करने से 2 से 3 दिन में ही स्लॉट मिल जाएगा।

साल 2025 में 3 लाख नए पासपोर्ट बनाए जाएंगे

पासपोर्ट कार्यालय ने बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया है। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से वृद्धि हुई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शीतांशु चौरसिया ने बताया कि इस साल प्रदेश में 3 लाख नए पासपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है, 2024 में 2.56 लाख पासपोर्ट बने थे। त्योहारों, छुट्टियों, और विदेश यात्रा की बढ़ती रुचि ने पासपोर्ट के लिए आवेदन बढ़ा दिए हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए हमने यह फैसला लिया। हमारे पास संसाधनों और स्टाफ का विस्तार किया गया है, जिससे आवेदकों को समय पर पासपोर्ट मिल सके।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!