BHOPAL NEWS - पीडब्ल्यूडी के 2 युवा कर्मचारियों की मौत, कोलार की नहर में गिरी कार

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में नहर और सड़क का लेवल एक समान होने के कारण आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। बुधवार की रात लोक निर्माण विभाग के दो युवा कर्मचारियों की मृत्यु हो गई। टोटल तीन युवक कार में सवार थे। क्या तीसरी युवक की जान बच गई। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 

एक हाथ में स्टेरिंग दूसरे हाथ में मोबाइल था

घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे कोलार में रहने वाला पलाश गायकवाड़ (25 वर्ष) अपने दोस्त विनीत (22 वर्ष) और पीयूष गजभिए (24 वर्ष) के साथ कोलार क्षेत्र में कार से घूम रहा था। हादसे में पलाश और विनीत की मौके पर ही मौत हो गई। वह दोनों पीडब्ल्यूडी के ग्रेड 4 कर्मचारी थे। उनकी अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। जबकि घायल पीयूष अमेजन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। परिजनों ने बताया कि गाड़ी विनीत चला रहा था।

पीयूष के पिता विकास गजभिए का बयान

पीयूष गजभिए के पिता विकास गजभिए ने बताया, रात 11:53 बजे मुझे फोन आया, किसी ने कहा कि पीयूष का एक्सीडेंट हो गया है। मैं तुरंत इनायतपुरा स्थित पुलिया पर पहुंचा। पलाश एक जगह पड़ा था, उसके सिर में गंभीर चोटें थीं। मेरा बेटा बाहर पड़ा था और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था। विनीत कार में ही फंसा हुआ था, जो नहर में गिरी हुई थी। उन्होंने आगे कहा, पीयूष ने बताया कि पीछे का कांच टूटा था। वह कांच तोड़कर किसी तरह बाहर आया। उसने गाड़ी के गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुल सके। इसी वजह से वह विनीत को बाहर नहीं ला सका। विकास ने बताया कि पीयूष ने यह भी बताया कि विनीत स्नैप चैट का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण मौत हो गई

मृतक विनीत के जीजा मनीष ने बताया हमें पता चला कि एक्सीडेंट हो गया है। हमने घायलों को रेस्क्यू किया। सुबह घटना स्थल पर जाकर देखा तो पता चला कि पुलिया काफी संकरी है, जबकि सड़क चौड़ी है। इसके अलावा, पुलिया पर बैरिकेडिंग भी नहीं की गई थी। इसी कारण यह हादसा हुआ।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!