BHOPAL to GOA : ट्रेन के बराबर किराए में डायरेक्ट फ्लाइट, 180 सीटों वाला बोइंग विमान

यदि आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल या इसके आसपास किसी जिले में रहते हैं और दिसंबर एवं जनवरी के महीने में गोवा के विशेष पर्यटन का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। ट्रेन के बराबर किराए में भोपाल से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो रही है। 180 सीटों वाला बोइंग विमान है। यानी सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल जाएगी। वेटिंग का झगड़ा नहीं है। 

BHOPAL to GOA Direct Flight

गौरतलब है कि इंडिगो ने मई 2023 में पहली बार भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान शुरू की थी, लेकिन करीब छह माह बाद ही इसे बंद कर दिया गया। सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों को वाया मुंबई जाना पड़ रहा था। एक दिसंबर से गोवा का हवाई कनेक्शन फिर से जुड़ जाएगा। प्रस्तावित उड़ान शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन चलेगी। इसका शेड्यूल भी पैसेंजर फ्रेंडली है। नई उड़ान गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से संचालित होगी। कंपनी ने शुरुआती किराया पांच हजार रुपये तय किया है। यह भोपाल से गोवा ट्रेन में AC फर्स्ट के बराबर है। 

दिल्ली और मुंबई के लिए सस्ती फ्लाइट

एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी भोपाल से उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी बेंगलुरु एवं हैदराबाद उड़ान के साथ ही इसकी शुरुआत कर सकती है। कंपनी ने दिल्ली एवं मुंबई के लिए भी स्लॉट लिया है। यह उड़ानें शुरू हुईं तो यात्रियों को कम किराये में सीटें मिल सकती हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार एआई एक्सप्रेस को कार्यालय के लिए जगह आवंटित कर दी गई हैं।

उड़ान संख्या 6-ई 366 एवं 367 का प्रस्तावित शेड्यूल

गोवा से प्रस्थान : दोपहर 01.00 बजे
भोपाल आगमन : दोपहर 02.50 बजे
भोपाल से प्रस्थान : दोपहर 03.20 बजे
गोवा आगमन : शाम 05.10 बजे

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 
If you have any question, do a Google search
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!