MADHYA PRADESH - शासकीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, दीपावली के लिए एडवांस सैलरी मिलेगी

मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले एडवांस सैलरी देने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने भी तो विभाग से प्रस्ताव मांगा है। मंत्रालय में प्रपोजल ड्राफ्ट किया जा रहा है। जल्द ही इसे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और ग्रीन सिग्नेचर के साथ ही सरकारी खजाने को एडवांस सैलरी जारी करने के लिए आर्डर जारी हो जाएंगे। 

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली की सैलरी कब तक मिल जाएगी

मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शपथ ग्रहण के बाद कई बार दोहराया है कि, मध्य प्रदेश में सभी तीज-त्यौहार धूमधाम से मनाए जाएंगे। नवरात्रि और विजयदशमी के लिए उन्होंने विशेष निर्देश भी जारी किए। इस बार दीपावली 1 नवंबर को है। कुछ लोग 31 अक्टूबर को भी दीपावली मनाएंगे। ऐसी स्थिति में शासकीय कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन जो 5 नवंबर से पहले मिलना चाहिए था, मुख्यमंत्री ने डिसाइड किया कि वह 29 अक्टूबर तक पेमेंट कर दिया जाएगा। 

पेंशनर्स, अस्थाई एवं आउटसोर्स कर्मचारी ने भी एडवांस सैलरी की मांग की

मध्य प्रदेश में रिटायर्ड कर्मचारियों की संख्या 4 लाख के करीब है। इसके अलावा विभिन्न पद नाम वाले अस्थाई कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी की संख्या करीब 5 लाख है। सभी ने नियमित शासकीय कर्मचारियों की तरह अपने लिए भी एडवांस सैलरी की मांग की है। मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव श्री अनुराग जैन की छवि कर्मचारियों के हित में काम करने वाले अधिकारी की रही है। इसलिए सबको उम्मीद है कि श्री अनुराग जैन उनकी दीपावली, खाली नहीं जाने देंगे। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!