TIKAMGARH सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ 7 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ का मामला दर्ज - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
केंद्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद प्रतिनिधि श्री आशीष तिवारी के खिलाफ 7 वर्षीय मासूम लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर श्री आशीष तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी ने पहले से ही श्री आशीष तिवारी को सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया था। वह पार्टी के लिए नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री के लिए काम कर रहे थे।

घटना के 10 दिन बाद मामला दर्ज किया गया

घटना 19 सितंबर की शाम की है। बच्ची ने मां को शुक्रवार को इस बारे में बताया। जिसके बाद बच्ची की मां ने कोतवाली पुलिस थाने पहुंची। वहां आरोपी आशीष तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की मां ने बताया कि गुरुवार शाम को बेटी घर के पास साइकिल चला रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहलाकर अपने घर ले गया और छेड़छाड़ की। आरोपी ने बेटी से कहा कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। डर के कारण बच्ची ने उस दिन कुछ नही बताया। शुक्रवार को उसने मुझे घटना की जानकारी दी।

पार्टी के लिए नहीं प्रत्याशी के लिए काम करता था: भाजपा मीडिया प्रभारी 

भाजपा मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि पार्टी की वर्तमान कार्यकारिणी में आशीष तिवारी को कोई दायित्व नहीं दिया है। वह सिर्फ साधारण कार्यकर्ता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम किया। इसीलिए सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उसे प्रतिनिधि बनाया।

डॉ वीरेंद्र कुमार ने सांसद प्रतिनिधि को हटाया

भाजपा नेता आशीष तिवारी पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज होने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने उन्हें तत्काल सांसद प्रतिनिधि पद से हटा दिया।

डॉ वीरेंद्र कुमार विवाद फ्लैशबैक 

  1. कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सांसद प्रतिनिधि बनने का आरोप लगाया था। 
  2. छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने पूर्व मंत्री श्री मानवेंद्र सिंह के आप का समर्थन किया था। 
  3. केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके आरोपी का खंडन किया और यह भी कहा कि "बरईया के छत्ते" में हाथ डाल दिया है। 
  4. सांसद प्रतिनिधियों ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके पूर्व मंत्री डॉ मानवेंद्र सिंह पर तालाब घोटाले का आरोप लगाया था। 
  5. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने संबंधित नेता आपको भोपाल बुलाया था। 
  6. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से कोई बड़ा बयान नहीं आया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!