MP IAS TRANSFER LIST - मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी हुई है। इस आदेश में निर्वाचन में पदस्थ किए गए आईएएस अधिकारियों को मंत्रालय वापस बुला लिया गया है। इस लिस्ट में राज्य प्रशासनिक सेवा की एक महिला अधिकारी का नाम भी है। 

मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

  • श्री तरूण राठी - संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा पदेन अपर सचिव विधि एवं विधि विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) से अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन। 
  • श्री प्रमोद कुमार शुक्ला - उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल से उप सचिव मध्य प्रदेश शासन। 
  • सुश्री निमिषा जायसवाल राज्य प्रशासनिक सेवा - उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल से सामान्य प्रशासन विभाग (पूल)। 

कलेक्टर कमिश्नर वीडियो कांफ्रेंस का एजेंडा

1. सभी जिला तथा संभागीय कार्यालयों में शासकीय कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाना।
2. प्रशासनिक व्यवस्था में सुशासन लागू करने के उपाय करना।
3. शासकीय सेवकों का प्रदर्शन आधारित मूल्यांकन ।
4. शासकीय सेवकों का तीन नवीन कानूनों, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) का प्रशिक्षण।
5. एयर एम्बुलेंस के उपयोग के संबंध में।
6. वर्षाकाल की तैयारी /राहत हेतु राज्य / जिला स्तर पर मॉनीटरिंग सेल का गठन।
7. खाद बीज की स्थिति।
8. पशुओं में रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण।
9. वर्षाकाल में सड़कों पर पशुओं को बैठने से रोकने के उपाय।
10. वर्षाकाल में मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय।
11. वर्षाकाल में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करना। 
वीडियो कांफ्रेंस की तारीख एवं समय बाद में घोषित किया जाएगा। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!