MP NEWS - चुनाव परिणाम से पहले राग दिग्विजय शुरू, जीते तो हम - हारे तो EVM

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के पहले ही मध्य प्रदेश में राग दिग्विजय शुरू हो गया है। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आए थे। राजगढ़ लोकसभा सीट के प्रत्याशी राजा दिग्विजय सिंह ने सबसे पहले एग्जिट पोल के रिजल्ट को गलत बताया। थोड़ी देर के लिए महसूस हुआ कि हमारा राजा कॉन्फिडेंस में है लेकिन आज फिर से राग दिग्विजय शुरू हो गया है। कहते हैं कि चुनाव जीते तो हम और यदि हरे तो जिम्मेदार होगी EVM. 

हर चुनाव में टांग अड़ाते हैं, फिर जिम्मेदारी से भाग जाते हैं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और चुनाव, दोनों का 36 का आंकड़ा है। चुनाव दिग्विजय सिंह को पसंद नहीं करते लेकिन दिग्विजय सिंह चुनाव का पीछा नहीं छोड़ते। 2003 की शर्मनाक शिकस्त के बाद खुद चुनाव नहीं लड़ा लेकिन मध्य प्रदेश का ऐसा कोई चुनाव नहीं हुआ जिसमें दिग्विजय सिंह ने टांग नहीं अड़ाई हो। कहते हैं कि युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए परंतु बाबा साहब जयवर्धन सिंह की लाइफ में इतना इंटरफेयर कर रखा है कि, कई बार उनकी अपनी पर्सनालिटी गुम हो जाती है। छोटे भाई लक्ष्मण सिंह कितने परेशान है यह तो सभी जानते हैं। आजकल खुलेआम बयान दे रहे हैं। 

रिकॉर्ड उठा कर देख लीजिए, दिग्विजय सिंह ने जितने भी चुनाव में इंटरफेयर किया, कांग्रेस पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में तो यत्र तत्र सर्वत्र दिग्विजय ही दिग्विजय थे। जिम्मेदारी भी उनकी बनती है लेकिन अपनी जिम्मेदारी से भागना और दूसरों पर जिम्मेदारी थोपकर उन्हें दंडित करवा देना। दिग्विजय सिंह का सबसे पसंदीदा खेल है। इस फार्मूले से आज ही कांग्रेस साफ हो चुकी है। शायद इसलिए अब एक मशीन को जिम्मेदार बताया जाता है। हालांकि इनकी बात से इनकी अपनी पार्टी सहमत नहीं है। 

राग दिग्विजय क्या है

राग दिग्विजय का मतलब होता है चुनाव में अपनी हार के लिए EVM को जिम्मेदार बताना। हर चुनाव में हर के बाद EVM को जिम्मेदार बताते हैं। कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाते हैं, डेमोंसट्रेशन करवाते हैं। वह सब कुछ करते हैं जिसको करने का कोई फायदा नहीं है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। सिस्टम को कैसे ठीक करना है, इसे बेहतर कोई नहीं जानता, परंतु यदि सिस्टम ठीक हो गया तो हार की जिम्मेदारी किसी पर डालेंगे। 

जीते तो हम - हारे तो EVM

श्री दिग्विजय सिंह ने ताजा बयान जारी किया है। कहा है कि, "जनता का वोट अगर पड़ा है तो इनको (भाजपा) बहुमत नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है। यदि (भाजपा का)300 पार है तो वो जनता का वोट नहीं है, वो EVM का वोट है।" 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !