BHOPAL की गर्मी के कारण फ्लाइट कैंसिल, शाम 5:50 बजे 42 डिग्री टेंपरेचर था - NEWS TODAY

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गर्मी के कारण आज एक फ्लाइट स्थगित कर दी गई। तापमान कम होने का इंतजार किया गया। शाम करीब 7:00 बजे जब तापमान कम हुआ तब फ्लाइट को रवाना किया गया। 

भोपाल में शाम 5:50 बजे इतनी गर्मी थी कि हवाई जहाज का इंजन बंद हो गया

आज शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट को शाम 5:50 बजे राजाभोज एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरनी था। लेकिन गर्म मौसम के चलते फ्लाइट करीब 1 घंटे देरी से रवाना हुई। बताया गया कि बाहर का तापमान ज्यादा होने के चलते इंजन रिस्ट्रिक्टेड मोड (इंजन अपने आप बंद हो गया और फिर दोबारा चालू नहीं हुआ) में चला गया। जिसके बाद टेम्प्रेचर कम होने का इंतजार किया गया। उसके बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी।शुक्रवार को भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

40 डिग्री टेंपरेचर से अधिक पर फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर सकती

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक अगर 40 से अधिक टेंप्रेचर है, तो ऐसी कंडीशन में एयर सपोर्ट नहीं करती है। टेंप्रेचर कम होने के बाद उड़ान भरी जा सकती है, इसलिए फ्लाइट एक घंटा लेट हुई। फ्लाइट में 71 यात्री और एक शिशु शामिल हैं। यात्रियों को अनाउंसमेंट कर सूचना भी दी गई। कहा गया कि जैसे-जैसे तापमान कम होगा, फिर उड़ान भरेंगे। इस बीच, विमान में एसी चालू था। साथ ही, नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। बता दें कि भोपाल एयरपोर्ट से रोजाना करीब 17 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। जिससे करीब ढाई हजार यात्री आते व जाते हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!