तेरा TI थर्ड क्लास है, कहने वाले डॉक्टर रघुवीर सिंह को हटाया, वीडियो वायरल हुआ था - MP NEWS

"ऐसी नौकरी जूते की नोक पर रखता हूं" और "तेरा TI थर्ड क्लास है" कहने वाले डॉक्टर रघुवीर सिंह को उनकी पदस्थापना से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर द्वारा वीडियो वायरल हो जाने के बाद की गई। इसके अलावा उन्हें नोटिस जारी किया गया है। यदि नोटिस के जवाब में उन्होंने लिखा कि, "ऐसी नौकरी जूते की नोक पर रखता हूं" तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। 

डॉक्टर रघुवीर सिंह विरुद्ध पुलिस कांस्टेबल दीपक प्रधान

गुरुवार को इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहे डा. रघुवीर सिंह द्वारा पुलिस आरक्षक शाहपुर दीपक प्रधान से की गई अभद्रता का वीडियो इंटरनेट पर जम कर वायरल हुआ था। इस वीडियो में डॉ रघुवीर सिंह, पुलिस थाना शाहपुर के टीआई अखिलेश मिश्रा को र्थड क्लास और सरकारी नौकरी जूते की नोक पर रखने की बात भी कहते नजर आ रहे थे। विवाद गहराने के बाद यह मामला कलेक्टर भव्या मित्तल व एसपी देवेंद्र पाटीदार तक भी पहुंचा था। लोकसभा चुनाव के दौरान इस प्रकार का वीडियो, सरकार की छवि को प्रभावित कर रहा है। पुलिस आरक्षक सरकारी काम से गया था। डॉ रघुवीर ने काम करने से मना कर दिया। इस आधार पर डॉक्टर रघुवीर के खिलाफ पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा भी एक्शन लिया जा सकता है।

सीएमएचओ बुरहानपुर डा. राजेश सिसोदिया ने वीडियो की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर रघुवीर सिंह को बुरहानपुर अस्पताल से हटा दिया है। उन्हें गुलई गांव के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया गया है। साथ ही नोटिस जारी कर चौबीस घंटे में जवाब मांगा गया है। सिविल सर्जन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि डा. रघुवीर सिंह के कृत्य से अस्पताल की छवि धूमिल हुई है। अब देखना यह है कि डॉक्टर रघुवीर सिंह के तेवर अभी भी वैसे ही रहते हैं और वह अपने नोटिस के जवाब में क्या लिखते हैं। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !