MP NEWS - वीडी शर्मा ने मॉर्निंग वॉक करते-करते 200 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया, 3 डॉक्टर भी

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने आज कटनी में मॉर्निंग वॉक के दौरान 200 लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। इनमें तीन डॉक्टर भी शामिल है। सभी लोग मॉर्निंग वॉक करने आए थे। 

कटनी में तीन डॉक्टरों सहित योग केंद्र के 200 लोग भाजपा में शामिल

कटनी से खबर मिली है कि, माधवनगर स्थित जागृति पार्क में बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा मार्निंग वॉक करने पहुंचे। इस दौरान उनके समक्ष शहर के तीन डॉक्टरों सहित योग केंद्र के करीब 200 लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद डॉ. ब्रम्हा जसूजा ने कहा कि जो राम का नहीं है, हम उसके नहीं हो सकते हैं। 

डॉ. ब्रम्हा जसूजा, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता और डॉ. वंदना गुप्ता भाजपा में शामिल

डॉ. ब्रम्हा जसूजा के अलावा डॉ. राजेन्द्र गुप्ता और डॉ. वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। इस अवसर पर डॉ. ब्रह्मा जसूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। डॉ. ब्रह्मा जसूजा के साथ योग केंद्र में करीब 200 लोगों ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के समर्थन में कार्य करने का संकल्प लिया है। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!