तारक मेहता के सबसे जिंदा दिल पात्र रोशन सिंह सोढ़ी लापता, 5 दिन से नहीं मिले - Hindi News

फेमस टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे जिंदा दिल पात्र रोशन सिंह सोढ़ी (गुरुचरण सिंह) पांच दिनों से गायब है। इस समाचार को उनके पिता ने कंफर्म किया है। दिल्ली, मुंबई, नोएडा एवं गाजियाबाद की पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दिनांक 22 अप्रैल से उनका कुछ भी पता नहीं है। 

रोशन सिंह सोढ़ी दिल्ली के परशुराम चौक पर पैदल चलते हुए दिखाई दिए


अभिनेता गुरुचरण सिंह (50) घर से मुंबई जाने की कहकर निकले थे। उसके बाद वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उनके फैंस काफी परेशान हैं और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने उनकी सलामती की दुआ की है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच के दौरान श्री गुरु चरण सिंह परशुराम चौक पर पैदल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी पीठ पर एक बैग भी है। अब पुलिस उनकी बैंक डिटेल्स और फोन कॉल रिकॉर्ड्स से उनके बारे में जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रही है। 

खाना पीना छोड़ दिया था, गुमसुम रहते थे 

श्री गुरु चरण सिंह की महिला मित्र ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह काफी डिस्टर्ब थे। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और ब्लड प्रेशर हाई होता था। उन्होंने ऑलमोस्ट खाना पीना छोड़ दिया था। हालांकि लोगों के आग्रह पर थोड़ा बहुत कुछ खा लेते थे। काफी दिनों से गुमसुम रह रहे थे। दिल्ली से एक रिपोर्ट में पता चला है कि उनकी टोटल प्रॉपर्टी एक करोड रुपए है। तारक मेहता से उन्हें एक एपिसोड के लिए ₹80000 मिलते थे लेकिन 2022 से उन्होंने तारक मेहता छोड़ दिया था। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भारत देश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में National पर क्लिक करें। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !