MP NEWS - राहुल गांधी के जाते ही कांग्रेस को सबसे बड़ा नुकसान, पचौरी, पलिया, पटेल, शुक्ला...

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आए श्री राहुल गांधी की यात्रा कितनी सफल हुई। कितने लोग उनके भारत वाले कॉन्सेप्ट से जुड़े और कितने लोगों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़े। कांग्रेस ने यात्रा में कितने लोगों को न्याय दिलवाया। इन सब प्रश्नों के उत्तर बाद में तलाश लेंगे। ताजा समाचार यह है कि पचौरी, पलिया, पटेल, शुक्ला, राजूखेड़ी और मिश्रा सहित कांग्रेस पार्टी के दर्जनों बड़े कद्दाबर नेता कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

भोपाल में कितने कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए

श्री सुरेश पचौरी - गांधी परिवार के नजदीकी, ब्राह्मण नेता, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष। 
श्री गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी - मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद। 
श्री संजय शुक्ला - इंदौर के बड़े और प्रभावशाली कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक। 
श्री विशाल पटेल - देपालपुर के पूर्व विधायक एवं प्रभावशाली नेता। 
श्री कैलाश मिश्रा - कांग्रेस पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष। 
श्री अर्जुन पलिया - पिपरिया के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के बाहुबली नेता, क्राइम रिकॉर्ड भी है। 

सभी बड़े और अपने क्षेत्र के प्रभावशाली नेता

आज कांग्रेस पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेता, सभी अपने क्षेत्र के प्रभावशाली हैं। सुरेश पचौरी को तो कांग्रेस पार्टी में राजनीति का संत कहा जाता है। वह मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कुलगुरु के रूप में स्थापित थे। संजय शुक्ला को कौन नहीं जानता। इंदौर में कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता। इनके चंद के कारण कांग्रेस पार्टी के झंडे इंदौर में लहराते थे। 

जो जलवा संजय शुक्ला का इंदौर में वही विशाल पटेल का देपालपुर में है। कैलाश मिश्रा भोपाल में कांग्रेस पार्टी के अनुशासित और मर्यादित नेता थे। गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी की लोकप्रियता का आलम यह है कि, माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाएगी। गजेंद्र सिंह पहले भी सांसद रह चुके हैं।

बेगूसराय, बिहार: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस अब डूबती हुई नैया है और डूबती नैया पर कौन बैठेगा। ⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !