BHOPAL, BINA और ITARASI के रेल यात्रियों के लिए साप्ताहिक स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Updesh Awasthee

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, बीना जंक्शन और इटारसी जंक्शन से फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मन्चेरियाल, पेडापल्ली एवं काजीपेट की ओर जाने वाले रेल यात्रियों की लिए गुड न्यूज़ है। रेल प्रशासन ने सूबेदारगंज-सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 

04121 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04121 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 04.04.2024 से 30.05.2024 तक (09 ट्रिप) प्रति गुरुवार को सूबेदारगंज स्टेशन से 15.50 बजे प्रस्थान कर, 22.10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई पहुँचकर, 22.15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई से प्रस्थान कर, अगले दिन 00.20 बजे बीना पहुँचकर, 00.25 बजे बीना से प्रस्थान कर, 02.10 बजे भोपाल पहुँचकर, 02.20 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 04.00 बजे इटारसी पहुँचकर, 04.05 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 20.00 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुँचेगी। 

04122 सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04122 सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 06.04.2024 से 01.06.2024 तक (9 ट्रिप) प्रति शनिवार को सिकंदराबाद स्टेशन से 04.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 19.45 बजे इटारसी पहुँचकर,19.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 21.30 बजे भोपाल पहुँचकर, 21.40 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 00.20 बजे बीना पहुँचकर, 00.25 बजे बीना से प्रस्थान कर, 03.15 बजे विरांगना लक्ष्मीबाई पहुँचकर, 03.20 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई से प्रस्थान कर 10.00 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुँचेगी। 

गाड़ी के हाल्ट- यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मन्चेरियाल, पेडापल्ली एवं काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर/डी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!