BHOPAL NEWS - संजीव सक्सेना ने खुद को दिग्विजय सिंह से ज्यादा लोकप्रिय बताया

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राधा रमन कॉलेज के संचालक एवं कांग्रेस पार्टी के नेता इंजीनियर संजीव सक्सेना ने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह से ज्यादा लोकप्रिय बताया है। जिस समाचार संस्थान को श्री संजीव सक्सेना का कॉलेज सबसे ज्यादा विज्ञापन देता है। उसी समाचार संस्थान ने लोकसभा उम्मीदवार सर्व 2024 प्रकाशित किया है। इसमें श्री संजीव सक्सेना को, श्री दिग्विजय सिंह से ज्यादा लोकप्रिय बताया गया है। 

भोपाल लोकसभा में दिग्विजय नहीं संजीव सक्सेना पहली पसंद

सर्वे रिपोर्ट के शीर्षक में लिखा है कि, भोपाल लोकसभा में कांग्रेस पार्टी से दिग्विजय नहीं संजीव सक्सेना पहली पसंद। यहां विधानसभा वार एक डाटा शीट प्रस्तुत की गई है। इसमें बताया गया है कि, बैरसिया छोड़कर भोपाल की प्रत्येक विधानसभा में श्री संजीव सक्सेना, श्री दिग्विजय सिंह की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय है। यहां तक की भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में, जो कि श्री दिग्विजय सिंह का गढ़ कहा जाता है, श्री संजीव सक्सेना को श्री दिग्विजय सिंह से ज्यादा लोकप्रिय बताया गया है। 

दिग्विजय सिंह की कांग्रेस में दिग्विजय सिंह पर दबाव

कांग्रेस नेता इंजीनियर संजीव सक्सेना चुनाव लड़ने के लिए इतने आतुर है कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सबसे ताकतवर नेता श्री दिग्विजय सिंह पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में श्री संजीव सक्सेना ने भोपाल दक्षिण पश्चिम से टिकट मांगा था। तब उन्होंने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के सीएम कैंडिडेट श्री कमलनाथ पर दबाव बनाया था। ऐलान किया था कि चुनाव तो लडूंगा, चाहे टिकट मिले या ना मिले। कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया। अब लोकसभा टिकट के लिए उठापटक शुरू कर दी है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!