BHOPAL NEWS - होटल ताज के सामने 110 झुग्गी बस्ती घरों पर बुलडोजर चला, 386 में से 134 जमींदोज

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भदभदा झुग्गी बस्ती को हटाया जा रहा है। होटल ताज के सामने बनी इस बस्ती में कुल 386 घर हैं। इसमें से 134 घरों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। कलेक्टर ने दावा किया की पूरी कार्रवाई प्रशासन और भदभदा झुग्गी बस्ती वालों की सहमति से चल रही है। हालांकि मौके पर 1000 से ज्यादा पुलिस जवान मौजूद थे। इलाके की नाकाबंदी कर दी गई थी। पत्रकारों को लोगों से मिलने नहीं दिया गया।

इलाके की नाकाबंदी, पुलिस की पूरी फौज तैनात

बुधवार को प्रशासन ने करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में 30 घरों को हटाया था। ये घर तालाब से ठीक सटकर बने हुए थे। 3-4 घरों को लेकर घंटों तक बातचीत का दौर चला। आखिरकार दोपहर बाद वे भी मान गए और शिफ्टिंग शुरू कर दी। गुरुवार को भी पुलिस के साये में भी शिफ्टिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बस्ती की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते समेत भदभदा चौराहा और करुणा धाम मार्ग पर बेरिकेटिंग की जाएगी। बुधवार को पुलिस और प्रशासन ने यही तरीका अपनाया था। यहां तक कि मीडिया को भी बाहर ही रोक दिया गया था। 

सब कुछ राजी खुशी हो रहा है, कलेक्टर का दावा

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दावा किया है कि, 'निगम की गाड़ियों के जरिए लोगों की गृहस्थी का सामान दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है। बुधवार को 30 परिवार के बाद 110 परिवार ने शिफ्टिंग के लिए सहमति दी है। इन्हें आज शिफ्ट किया जा रहा है। जिन्हें जमीन चाहिए थी, उन्हें चांदपुर में पट्‌टे दिए गए हैं। कुछ को मुआवजा राशि के चेक भी दिए गए हैं।'

बुधवार तक स्थिति तनावपूर्ण थी

NGT ने यहां बने 386 घरों को हटाने के आदेश दिए थे। कल और आज की कार्रवाई को मिलाकर अब तक 30+104=134 घर हटाए जा चुके हैं। 276 घरों को हटाया जाना बाकी है। NGT के आदेश के बाद जिला प्रशासन अतिक्रमण हटा रहा है। इसे लेकर पिछले दिनों नगर निगम की ओर से मुनादी कराई थी। वहीं, रहवासियों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया था। सोमवार को यह अवधि खत्म हो गई। इसी बीच कलेक्टर सिंह ने रहवासियों की मीटिंग की और फिर एक दिन की मोहलत और दी थी। 

प्राइम लोकेशन पर अतिक्रमण करवाने वाले अधिकारियों के घर पर बुलडोजर कब चलेगा 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्राइम लोकेशन पर अतिक्रमण करवाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती। जब आए से अधिक संपत्ति के मामले में स्पष्ट हो जाता है कि किसी अधिकारी ने भ्रष्टाचार के धन से कोई संपत्ति बना ली है, कोई घर और होटल बना लिया है तो फिर उसे पर JCB क्यों नहीं चलाई जाती। क्यों भ्रष्टाचारियों को बचकर निकलने का हर आखिरी मौका दिया जाता है। भदभदा झुग्गी बस्ती अतिक्रमण में थी और उसे हटाया ही जाना चाहिए परंतु भदभदा झुग्गी बस्ती के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी तो कार्रवाई होनी चाहिए। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!