oye indori वाले रॉबिन जिंदल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड ने कराया

Updesh Awasthee
सोशल मीडिया पर रील बनाकर करोड़ों की कमाई करने वाले कोई इंदौरी के रोबिन जिंदल की रियल लाइफ में बड़ी गड़बड़ हो गई है। इंदौर पुलिस उसके पीछे पड़ी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए और रॉबिन यहां वहां भागता फिर रहा है। पुलिस का दावा है कि वह अपने घर और ज्ञात ठिकानों पर नहीं है। किसी अज्ञात स्थान पर जाकर छुप गया है। दरअसल उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया है। दावा किया है कि रॉबिन ने उसे प्यार में धोखा दिया। 

रोबिन जिंदल ने लड़की को लिव इन रिलेशनशिप में रखा था

शिकायतकर्ता लड़की उम्र 22 साल ने पुलिस को बताया कि रोबिन जिंदल उसका बॉयफ्रेंड है। नेहरू नगर में वह राहुल जिंदल के साथ एक फ्लैट में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। रॉबिन ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब किसी और से सगाई कर ली है और मुझसे शादी करने से मना कर दिया है। एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

रॉबिन ने अलीशा से सगाई कर ली

रॉबिन जिंदल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उसके इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर हैं। कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी साथी इंफ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की, जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था। जिस लड़की से रॉबिन ने सगाई की है उसका नाम अलीशा राजपूत है। अलीशा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएट करती है। सगाई का कार्यक्रम दिनांक 23 नवंबर 2023 को आयोजित हुआ था। 

मार्च में हिट एंड रन का केस दर्ज हुआ था 

खरगोन के नितिन यादव ने बताया पिता नानूराम यादव रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। वे 9 मार्च को बाइक से जा रहे थे तभी आदर्श नगर मैनगांव में जीप कंपास कार के चालक टिक टॉक व यू-ट्यूबर रॉबिन उर्फ ओए इंदौरी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने उसे पहचान लिया। वह साथियों के साथ कार से उतरा तो नशे में धुत था। वे लोग पिता की मदद करने के बजाय विवाद कर वहां से भाग गए। घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इंदौर रेफर किया गया। हर गंभीर होने के कारण पुणे ले जाया गया था। इस मामले में मैनगांव पुलिस ने केस दर्ज किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद कार चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने वाहन जप्त कर लिया परंतु आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!