कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल में धरने पर बैठेंगे - MP NEWS

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश इकाईयों को निर्देशित करते हुए कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला कर आश्चर्यजनक रूप से संसद के राज्यसभा और लोकसभा के दोनों सदनों के 142 सांसदों को निलंबित कर लोकतंत्र के साथ घिनौना कृत्य किया है। 

इंडिया एलायंस पार्टियों की बैठक में सर्वसम्मति से पारित निर्णय अनुसार देश की सभी प्रदेश कांग्रेस इकाईयों में 22 दिसम्बर को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश एवं जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने प्रदेश के सभी जिला/शहर कांग्रेेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा संगठनों और विभागों के अध्यक्षों को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया है। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा है कि उक्त प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश, जिला, ब्लाक पदाधिकारी, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन, विभागों, प्रकोष्ठों के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें।

इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के नेतृत्व और जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव के तत्वावधान में शुक्रवार, 22 दिसम्बर को राजधानी के रोशनपुरा चौराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के समीप दोपहर 12 बजे से उक्त धरना प्रदर्शन किया जायेगा। श्री सक्सेना ने प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, भोपाल जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से उक्त धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है। 

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !