मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के गठन हेतु मुख्यमंत्री सहित विष्णु, हितानंद और राजेंद्र दिल्ली रवाना - MP NEWS

0
मध्य प्रदेश की नई मोहन सरकार में मंत्रियों के नाम की लिस्ट रविवार को दिल्ली में बन जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दिल्ली रवाना हो गए हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष इस मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट के सदस्यों के नाम फाइनल हो जाएंगे। पहले विस्तार में कौन और कितने विधायक मंत्री बनेंगे, ये भी तय हो जाएगा।। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा था कि इसका फैसला यशस्वी केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। इसके बाद शनिवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को दिल्ली बुलाया है। अब रविवार को इनके बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर अहम बैठक होगी।

संगठन सूत्रों का कहना है कि रविवार को होने वाली बैठक के बाद 20 दिसंबर के पहले किसी भी दिन डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का गठन कर लिया जाएगा। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!