अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा, इसलिए कोई गद्दार नहीं है, दिग्विजय सिंह ने कहा - MP NEWS

0
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता श्री दिग्विजय सिंह ने आज एक बार फिर अपने सबसे प्रिय व्यक्तिगत शत्रु श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला किया है। उन्होंने चुनावी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा, इसलिए कोई गद्दार नहीं है। 

कल पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं

राजधानी भोपाल में श्री दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया के लिए आज सुबह से ही पत्रकार एकत्रित हो गए थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के एक के बाद एक कई बयानों और आत्मविश्वास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कल पता चल जाएगा, शिवराज सिंह चौहान कहां पर खड़े हैं। कांग्रेस पार्टी के कॉन्फिडेंस पर उन्होंने कहा कि हम 130 से अधिक सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं। मतगणना के दौरान गड़बड़ी और चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग के सवालों को दिग्विजय सिंह टाल गए, लेकिन चलते-चलते उन्होंने कहा कि हमारे पास अब कोई सिंधिया नहीं है। इसलिए कोई गद्दार नहीं है। 

राजा साहब और बाबा साहब, आज तनाव में दिखाई दिए 

राजा साहब यानि श्री दिग्विजय सिंह और बाबा साहब यानि उनके सुपुत्र श्री जयवर्धन सिंह आज सुबह काफी तनाव में दिखाई दिए। श्री दिग्विजय सिंह एक अनुभवी नेता है इसलिए उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और विचलित नहीं हुई परंतु उनके चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी। उनकी आंखें किसी को खोज रही थी, और वह व्यक्ति आसपास कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। बाबा साहब यानि श्री जयवर्धन सिंह के चेहरे पर चिंता भी दिखाई दी और वह विचलित भी नजर आए। 

जब कांटेफांटे की टक्कर होती है तो इस तरह की परिस्थितियों बन ही जाती हैं। वैसे यह नोट करने वाली बातें की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चिंता की लकीरें, मतगणना के ठीक 3 दिन पहले अचानक गायब हो गई। श्री जेपी नड्डा के साथ श्री शिवराज सिंह के चेहरे पर एक अलग ही चमक थी। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी और श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अनुपस्थिति भी चर्चा में है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!