मैं नहीं मानता EVM में हेरफेर हुई है, 61570 वोट से हारे कांग्रेस नेता ने कहा - MP NEWS

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जहां एक तरफ दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से लेकर प्रत्येक पराजित नेता, EVM को जिम्मेदार बताने की कोशिश कर रहा है वहीं दूसरी तरफ 61570 वोट से हारी दिग्विजय सिंह के भाई एवं वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह का कहना है कि, मैं नहीं मानता ईवीएम मशीन में कोई हेरा फेरी हुई है। 

MP NEWS - दिग्विजय सिंह के भाई ने बताया कांग्रेस की हार का कारण

गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी एवं दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'मैं ऐसा नहीं मानता कि EVM में हेरफेर हुई। चुनाव में काले धन का इस्तेमाल हुआ है। भाजपा सरकार ने लोगों को शिक्षित नहीं होने दिया, इसलिए जैसा वो कहते गए, गरीब और अशिक्षित लोग वैसा करते रहे। हैंडपंप से बोतल में पानी भरा और कहा कि ये गंगाजल है। लोगों से गंगाजल के नाम पर हैंडपंप के पानी की कसम खिलवा ली। फिर अपने पक्ष में मतदान करा लिया।'

लक्ष्मण सिंह, स्पष्टवादित के लिए प्रसिद्ध है

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह की पहचान भले ही दिग्विजय सिंह के भाई के रूप में ज्यादा होती हो परंतु जीवन के सिद्धांतों के मामले में वह अपने भाई से बिल्कुल अलग है। वह अपनी स्पष्टवादित के लिए प्रसिद्ध है। बहाना बनाना पसंद नहीं करते। स्पष्टवादी होने के कारण उन्हें कई नुकसान होते हैं। वह कभी अपने भाई दिग्विजय सिंह का विकल्प नहीं बन पाए, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी में खुद को दिग्विजय सिंह का उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास भी नहीं किया। वह अपनी लाइन खींच रहे हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने आई महिला प्रत्याशी से 61570 वोट की शिकायत को भी, ईमानदारी से स्वीकार कर रहे हैं। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !