मध्य प्रदेश में आज किसने इस्तीफा दिया और किसने पार्टी बदली, यहां पढ़िए - MP NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने बयान जारी किया है कि, भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने १९७१ में  कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आख़िरी साँस तक कांग्रेस में रहूँगा। उल्लेखनीय है कि एक पत्र वायरल हो गया था, इस पर प्रतिक्रिया स्वरूप श्री दिग्विजय सिंह ने बयान जारी किया।

  • भिंड में भाजपा के पूर्व विधायक श्री रसाल सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि भाजपा की घोषित अधिकृत प्रत्याशी अंबरीश शर्मा एक पार्टी विरोधी कार्यकर्ता है और पार्टी ने उसी को टिकट दे दिया।
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव (टीकमगढ़) एवं जिला मुख्य संगठन कांग्रेस सेवा दल छतरपुर योगेश यादव ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। 
  • कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट के अंतर्गत कैमोर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष गणेश राव ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है वे दो बार कैमोर नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। 
  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से नाराज श्री केदार कंसाना ने इस्तीफा दिया।
  • दावा किया गया है कि श्री केदार कंसाना के साथ उनके 300 समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।
  • सागर जिले की नरयावली विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
  • सतना जिले की नागौद विस सीट से पूर्व कांग्रेसी विधायक यादवेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया हैं अब वह बसपा से प्रत्याशी होंगे।वह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के बेहद करीबी हैं।कांग्रेस ने इस सीट से डॉक्टर रश्मि सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।
  • पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह ने बसपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि मद में चूर इस कमलनाथ को सबक जरूर सिखाऊंगा,यदि टिकट सही ढंग से दी जाती तो विन्ध्य में कांग्रेस को 30 में से 24 सीटें मिलतीं लेकिन कांग्रेस में अब लफंगे लोग टिकट बांट रहे हैं जो महिलाओं का हाँथ पकड़कर केक खिलाते है।

यदि किसी का नाम छूट गया है तो कृपया इस व्हाट्सएप नंबर पर समाचार भेजें:- 91652 24289

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !