मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण राजनीतिक समाचार - MP NEWS TODAY POLITICS

Bhopal Samachar

अंतर सिंह दरबार ने बगावत का ऐलान कर दिया

इंदौर की महू विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के नेता अंतर सिंह दरबार ने बगावत का ऐलान कर दिया है। इस सीट पर श्री राम किशोर शुक्ला को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है। श्री शुक्ला भारतीय जनता पार्टी से वापस कांग्रेस में लौट कर आए हैं। 

शिवपुरी के वीरेंद्र रघुवंशी शनिवार को बताएंगे

शिवपुरी विधानसभा सीट से श्री वीरेंद्र रघुवंशी अपने परिवार और समर्थकों के साथ चर्चा कर रहे हैं। शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। श्री रघुवंशी कोलारस विधानसभा से विधायक है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापस आए थे। कमलनाथ ने उन्हें विधानसभा टिकट का वादा किया था। 

अरे भाई छोड़ो विखलेश को - मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता कमलनाथ की प्रतिक्रिया



जावरा से कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का विरोध

रतलाम के जावरा से कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का विरोध शुरू हो गया है। वीरेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थक बोले- कांग्रेस के नेताओं ने ये सीट बीजेपी को गिफ्ट कर दी।

चौधरी राकेश सिंह की सजा पूरी हुई, टिकट मिला

चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को कांग्रेस में 12 साल बाद टिकट मिला है। उन्हें 2011 में अविश्वास प्र​स्ताव के दौरान विधानसभा सदन के भीतर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। मध्य प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसके कारण कांग्रेस पार्टी का विश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया और कांग्रेस पार्टी आलोचकों के निशाने पर आ गई थी। 

सेमरिया विधानसभा में कांग्रेस के पास प्रत्याशी ही नहीं था

रीवा जिले की सेमरिया सीट पर पार्टी के पास कोई मजबूत दावेदार नहीं था तो 24 घंटे पहले पार्टी में आए पूर्व विधायक अभय मिश्रा को टिकट दे दिया।

दीपक जोशी- भाजपा के साथ बागली को भी छोड़ना पड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी भाजपा में अपनी उपेक्षा से खफा होकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी की परंपरागत सीट बागली है, लेकिन उन्हें चुनौतीपूर्ण खातेगांव सीट दी है। 

ग्वालियर के गुर्जर आंदोलन के कारण राकेश मावई का टिकट कटा

मुरैना से राकेश मावई का टिकट कटने की वजह पिछले महीने ग्वालियर में गुर्जर आंदोलन के दौरान हुआ उपद्रव है। इस मामले में मावई के खिलाफ FIR दर्ज है। 

भोपाल उत्तर में आरिफ अकील ही सर्वोपरि 

मध्य प्रदेश में ज्यादातर विधानसभा सीटों पर सर्वे के आधार पर टिकट दिए गए हैं परंतु भोपाल उत्तर विधानसभा से आतिफ अकील को प्रत्याशी घोषित किया गया है, क्योंकि विधायक एवं मंत्री आरिफ अकील ने आतिफ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। यानी इस सीट पर सर्व नहीं बल्कि आरिफ अकील ही सर्वोपरि है।

जीतू जिराती ने GIVE UP किया 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बतौर उम्मीदवार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। पार्टी प्रेसिडेंट को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में वह संगठन के लिए काम करना चाहते हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भाजपा से चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं।

शुजालपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश। कांग्रेस प्रत्याशी का फूंका पुतला। 

प्रेमचंद गुड्डू - कांग्रेस से बगावत

कांग्रेस से दो बार विधायक और सांसद रहे प्रेमचंद गुड्डू ने आलोट विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिए जाने पर कांग्रेस से बगावत कर ली है। उन्होंने कहा कि आलोट विधानसभा सीट का फैसला आलोट के मतदान करेंगे। भोपाल और दिल्ली का फैसला उन्हें मंजूर नहीं है।

रामकिशोर शुक्ला का वीडियो वायरल

महू इंदौर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने दोस्तों के साथ झूम बराबर झूम शराबी पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी का संतुलन थोड़ा बहुत 19-20 हो रहा है।

बैरसिया से टिकट नहीं मिलने से नाराज रामभाई मेहर, विरोध में कार्यकर्ताओं ने मुंडन करवाया और कपड़े भी फाड़े।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!