BHOPAL NEWS - कांग्रेस प्रत्याशी के आईपीएस भाई PHQ अटैच, भाजपा ने शिकायत की थी

Updesh Awasthee
चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी की शिकायत के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री हितेश चौधरी को पुलिस मुख्यालय वापस बुला लिया है। श्री हितेश चौधरी, मध्य प्रदेश की कालापीपल विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री कुणाल चौधरी के भाई हैं। 

कुणाल चौधरी के भाई हितेश चौधरी को एसपी के पद से हटाया

श्री हितेश चौधरी आईपीएस, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस अधीक्षक रेल के पद पर पदस्थ थे। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए कहा था कि श्री हितेश चौधरी, अपने भाई एवं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार श्री कुणाल चौधरी को चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए पद का दुरुपयोग कर सकते हैं। इस शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग ने उन्हें पुलिस अधीक्षक रेल के पद से हटकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। 

अरविंद तिवारी को पुलिस अधीक्षक रेल, भोपाल का प्रभार

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा 2012 बैच के अधिकारी श्री अरविंद तिवारी को पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव खत्म होने के बाद श्री हितेश चौधरी को पुलिस अधीक्षक रेल, भोपाल के पद पर पुनः पदस्थ कर दिया जाएगा। 



 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!