BHOPAL METRO TRAIN - इतना भी क्या इतराना, मेट्रो ट्रेन 10 साल देरी से आई है, 18वां शहर है

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सफल रहा। चुनावी माहौल है इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्रायल रन में भाग लिया। यहां कुछ इस प्रकार से प्रचारित किया जा रहा है जैसे शिवराज सिंह चौहान ने तांगे वाले भोपाल शहर मेट्रो ट्रेन वाली भोपाल सिटी बना दिया है। उनकी भागीरथ के समान तपस्या के कारण भोपाल में मेट्रो ट्रेन उत्तर आई है। जबकि वास्तविकता यह है कि मेट्रो ट्रेन के लिए भोपाल 18वां शहर है। लगभग सभी प्रमुख राज्यों की राजधानी में मेट्रो ट्रेन पहुंच चुकी है। मध्य प्रदेश में 10 साल देरी से आई है।

भोपाल मेट्रो उपलब्धि नहीं, देरी से आई है

4 अक्टूबर, 2023 तक, भारत के 17 शहरों में मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, गुरुग्राम, नोएडा, कोच्चि, लखनऊ, नागपुर, कानपुर और पुणे शामिल हैं। इसके अलावा 15 शहरों में मेट्रो ट्रेन का काम चल रहा है। इनमें से कुछ अन्य शहरों में ट्रायल रन हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने भारत के कुल 60 शहरों में मेट्रो ट्रेन के संचालन की योजना बनाई है। यहां नोट करना जरूरी है कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन, अपने निर्धारित समय से काफी देरी से आई है। अभी भी केवल ट्रायल रन हुआ है, लोकार्पण नहीं हुआ है। मेट्रो ट्रेन के संचालन में काफी समय शेष है। 

इतना भी क्या इतराना

विकास कार्यों का श्रेय सरकार को दिया जाना चाहिए। तालियां भी बजनी चाहिए, परंतु जिस प्रकार की प्रायोजित जय जयकार हो रही है, यह कुछ ज्यादा ही हो गया। बताना जरूरी है कि तांगे केवल भोपाल में नहीं चलाते थे, पूरे भारत में चलते थे। भारत का सबसे लोकप्रिय तांगेवाला शहर लखनऊ, कब का मेट्रो सिटी बन चुका है। यहां ध्यान रखना जरूरी है कि राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के बाद मेट्रो ट्रेन के मामले में मध्य प्रदेश का नाम शामिल होने जा रहा है। अब इस बात पर तो ताली नहीं बजा सकते ना कि, छत्तीसगढ़ और झारखंड से पहले मध्य प्रदेश में मेट्रो ट्रेन चलेगी। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!