भोपाल से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-983 में तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। दिनांक 5 सितंबर 2023 को यह फ्लाइट मुंबई से भोपाल तो आई परंतु भोपाल से वापस मुंबई के लिए उड़ान नहीं भर पाई। इसके बाद कुछ पैसेंजर्स को एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई भेज दिया क्या और बाकी सबके टिकट कैंसिल कर दिए गए। इस बात को लेकर 6 सितंबर की सुबह भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों ने काफी हंगामा किया। 
पावरफुल पैसेंजर्स को एयर इंडिया से भेजा और बाकी सबको मना कर दिया
अफसरों का कहना है कि, फ्लाइट की लैंडिंग तो हो गई थी, लेकिन टेक ऑफ के दौरान कुछ खराबी आ गई थी। इसके बाद कई यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा दिए। कुछ यात्रियों को एयर इंडिया की फ्लाइट से रात में ही रवाना कर दिया गया, जबकि कई ऐसे यात्री थे जिन्होंने एयरपोर्ट पर रात गुजारनी पड़ी। वह अपनी टिकट कैंसिल कराने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि, इंडिगो की जिम्मेदारी है, उनके लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया जाए। जब सुबह भी कंपनी की तरफ से कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। तब जाकर उन्हें दूसरी फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना किया गया। 
1 महीने में इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के अन्य मामले
- 25 अगस्त के आसपास दिल्ली से रायपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-859 को तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ डायवर्ट किया गया।
- 29 अगस्त के आसपास एयरबस A321neo (VT-IUF) ने कोलकाता से बेंगलुरु के लिए 6E-455 के रूप में उड़ान भरी। इसी दौरान इंजन नंबर दो में खराबी आ गई और उसे बंद कर दिया गया। चूंकि दो इंजन वाले विमान एक इंजन पर सुरक्षित उतर सकते हैं, इसलिए विमान कोलकाता लौट आया।
- कुछ घंटों बाद फिर से ऐसी ही एक घटना सामना आई। जब मंगलवार 29 अगस्त की सुबह 6ई 2012 को मदुरै से मुंबई जा रही इंडिगो की एक उड़ान के इंजन में खराबी आ गई। वह अपने गंतव्य पर सुरक्षित उतर गई। एयरबस A321 (VT-IUJ) का एक PW इंजन उड़ान के दौरान बंद हो गया।
- 24 अगस्त के आसपास दिल्ली से रायपुर आने वाली उड़ान 6E-859 लखनऊ डाइवर्ट हो गई। बताया गया कि हवा में उड़ती फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसलिए दिल्ली से रायपुर के बजाय लखनऊ में फ्लाइट को उतारा गया और पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया।
- इसी महीने 4 सितंबर के आसपास बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BPIA) से उड़ान भरने के 40 मिनट बाद इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। उसे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उतारा गया।
✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
.webp)