MP NEWS- उज्जैन नगर निगम का दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा, लोकायुक्त पुलिस का दावा

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के उज्जैन में नगर निगम के दरोगा कृष्णपाल बोयत को लोकायुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दावा किया है कि नगर निगम दरोगा कृष्णपाल को ₹1500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि, वार्ड चार में अजीज सत्तार हेला सफाईकर्मी के रूप में पदस्थ है। शनिवार को अजीज की शिकायत पर लोकायक्त की टीम ने आरोपी दरोगा खंडेलवाल नगर निवासी कृष्ण पाल बोयत प्रभारी सफाई दरोगा को आगर रोड स्थित गायत्री नगर से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि फरियादी अजीज की शिकायत पर मामला दर्ज कर ट्रेप प्लान किया था जिसमे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की आवाज रिकॉर्ड होने के बाद आज उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भ्र्ष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाई की गई है।

फरियादी अज़ीज़ ने बताया कि दो शिफ्ट में काम करता हु पहली शिफ्ट सुबह 6 से 10 और दूसरी 2 से 5 थी। सेलरी 8000 रुपए मिलती थी, बीते दो तीन महीने से आरोपी कृष्ण पाल 1000 रिश्वत के तौर पर लेता था। लेकिन जब से वेतन में ₹250 की वृद्धि हुई उसने अपनी डिमांड बढ़ा दी। जिसके बाद मैंने लोकायुक्त में शिकायत कर दी। इससे पहले रामसिंह नामक दरोगा भी मांगता था। सूत्रों की माने तो पूरे शहर में सफाईकर्मी से इसी तरह दरोगा रिश्वत लेते है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!