MP NEWS- भोपाल में शासकीय कर्मचारियों ने 1 दिन की हड़ताल का ऐलान किया

Bhopal Samachar
भोपाल
। केंद्र के समान महंगाई भत्ते का एरियर, पुरानी पेंशन बहाली समेत 39 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी 25 अगस्त को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल (Strike) पर रहेगे। हड़ताल के पूर्व शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग, महिला बाल विकास, जिला न्यायालय में गेट मीटिंग कर आंदोलन (Movement) को सफल बनाने की अपील की गई। 

कर्मचारियों की मुख्य मांगे

प्रदेश के लिपिक कर्मचारियों को 2400-2800-3200 के स्थान पर मंत्रालय के समान 2800-3600-4200 ग्रेड-पे का लाभ देना। पुरानी पेंशन बहाल करना। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को धारा 49 से छूट दी जाए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्रीय तिथि से ही महंगाई राहत दी जाना व पूर्व बकाया प्रदान किया जाए। वाहन भत्ता एवं मकान किराया भत्ता सातवें वेतनमान केंद्र अनुसार किया जाना। महंगाई भत्ते की बकाया राशि खातों में जमा की जाए। कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि पूर्व की भांति की जाना। 2 वर्ष बाद पूरा वेतन प्रदाय किया जाना। सीपीसीटी का बंधन समाप्त किया जाए। आउट सोर्स प्रथा बंद कर नियमित नियुक्ति पर कर्मचारियों को रखे जाने समेत अन्य मांगे है। 

इस अवसर पर हुई सभा को मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, लिपिक संघ के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी, तृतीय वर्ग के सचिव उमाशंकर तिवारी, जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, निगम मंडल के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी ने संबोधित करते हुए 25 अगस्त को आकस्मिक अवकाश लेकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!