मध्य प्रदेश के 3 IPS ऑफिसर और एक इंस्पेक्टर CBI में ट्रांसफर - MP NEWS TODAY

Updesh Awasthee
भारतीय पुलिस सेवा मध्य प्रदेश कैडर के तीन ऑफिसर एवं एक इंस्पेक्टर का सीबीआई में ट्रांसफर हो गया। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल से उनकी सेवाएं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, नई दिल्ली को सौंप दी गई है। 

मध्य प्रदेश पुलिस हेडक्वार्टर से जारी आदेश में बताया गया है कि भारतीय पुलिस सेवा के निम्न अधिकारियों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई नई दिल्ली को सौंपी गई है। 
  • श्री आशुतोष बागरी आईपीएस- सेनानी 17वी वाहिनी विसबल भिंड से सीबीआई। 
  • श्री आलोक कुमार सिंह आईपीएस- सेनानी 18वी वाहिनी विसबल शिवपुरी से सीबीआई। 
  • श्री राजीव मिश्रा आईपीएस- सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल से सीबीआई। 

मध्य प्रदेश पुलिस इंस्पेक्टर नीतू त्रिपाठी सीबीआई में

उपरोक्त के अलावा मध्य प्रदेश पुलिस से इंस्पेक्टर श्रीमती नीतू त्रिपाठी की सेवाएं भी सीबीआई द्वारा मांगी गई। पुलिस मुख्यालय ने उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई को सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!