BHOPAL NEWS- गर्लफ्रेंड का मर्डर कर खून से सना चाकू लिए घर पहुंचा, घरवालों ने पुलिस बुला ली

लॉ यूनिवर्सिटी भोपाल के पीछे मिली लड़की की डेड बॉडी की पहचान हो चुकी है। 18 वर्षीय निक्की चौहान, भोपाल पुलिस में हवलदार उमेश चौहान की बेटी थी। उसका मर्डर उसी के बॉयफ्रेंड यश तिवारी ने किया है। इस कहानी में ताजा समाचार यह है कि, निक्की का मर्डर करने के बाद खून से सना हुआ चाकू लिए यश तिवारी अपने घर पहुंच गया था। उसने घरवालों को पूरी बात बता दी। घरवालों ने ही पुलिस को निक्की के मर्डर की जानकारी दी और यश को पुलिस के सुपुर्द किया। 

LOVE STORY- निक्की के साथ रहने कॉलेज छोड़ स्कूल में एडमिशन लिया था

यश तिवारी की लव स्टोरी, आम कहानियों से अलग है। निक्की नेहरू नगर स्थित AVM SCHOOL कक्षा 12 में पढ़ती थी, जबकि यश तिवारी 1 साल पहले ही हायर सेकेंडरी पास कर चुका था लेकिन निक्की के साथ रहने के लिए उसने कॉलेज छोड़ वापस स्कूल में एडमिशन लिया। AVM SCHOOL की प्रिंसिपल वंदना सेन ने कंफर्म किया है कि यश तिवारी ने श्रेणी सुधार के नाम पर कक्षा 12 में एडमिशन लिया था। इसके लिए निक्की ने ही अपने किसी सोर्स से स्कूल में सिफारिश करवाई थी। 

प्रिंसिपल ने बताया कि, क्लास रूम में यश तिवारी पढ़ाई नहीं करता था। उसकी हरकतों के बारे में क्लास की दूसरे स्टूडेंट्स ने शिकायत की थी। जांच करने पर शिकायत सही पाई गई थी इसलिए मात्र 3 दिन बाद ही यश तिवारी का एडमिशन कैंसिल कर दिया गया था। घटना वाले दिन भी निक्की अपने घर में यह बोल कर गई थी कि AVM SCHOOL में ओल्ड स्टूडेंट मीट है। जबकि प्रिंसिपल ने बताया कि उनके स्कूल में कोई कार्यक्रम नहीं था। पुलिस ने बताया कि निक्की को यश ने मिलने के लिए बुलाया था। 

मर्डर करने के बाद फरार नहीं हुआ, परिवार ने खुद पुलिस को बताया

यह अपने साथ चाकू लेकर मिलने आया था। उसने हत्या की साजिश पहले ही कर ली थी। दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर यश तिवारी ने निक्की पर चाकू से एक के बाद एक 10 हमले किए। इससे निक्की की मृत्यु हो गई। यश तिवारी फरार नहीं हुआ बल्कि खून से सना हुआ चाकू लेकर अपने घर पहुंच गया। उसने घरवालों को सारी कहानी बता दी। घर वालों ने भी उसे बचाने और अपराध को छुपाने की कोशिश नहीं की बल्कि पुलिस को सूचना दी। इसके बाद यश तिवारी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !