BHOPAL NEWS- सिटी हॉस्पिटल से इलाज कराकर लौटे झांसी के युवक की होटल में मौत

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन 2 में स्थित सिटी हॉस्पिटल से इलाज करा कर वापस लौटे झांसी के युवक अभिषेक रिछारिया 39 वर्ष की होटल स्काईलार्क में मृत्यु हो गई। अभिषेक रिछारिया, अग्रवाल बिलटेक कंपनी, दिल्ली में जॉब करते थे और ऑफिशल विजिट पर भोपाल आए थे। 

सुबह 7:00 बजे पहली बार तबीयत बिगड़ी थी

मामले के इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर श्री गंगा सिंह ठाकुर, ASI ने बताया कि, अभिषेक रिछारिया (उम्र 39 वर्ष) मूलत: झांसी के रहने वाले थे। वह दिल्ली में परिवार के साथ रहते थे और अग्रवाल बिलटेक कंपनी में नौकरी करती थे। वह भोपाल में ऑफिशल विजिट पर थे। मंगलवार शाम को दिल्ली से भोपाल आए थे और होटल स्काईलॉर्क में उन्होंने कमरा नंबर 304 बुक कराया था। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी सुबह करीब 7 बजे के आसपास तबीयत बिगड़ी थी। वह स्वयं कमरे से बाहर आए और सामने सिटी अस्पताल में डाक्टर को दिखाकर आए थे। 

सिटी हॉस्पिटल के इलाज के 1 घंटे बाद मौत हो गई

एक घंटे बाद उन्हें घबराहट हुई और वह तीसरे फ्लोर से खुद रिसेप्शन पर पहुंचे थे। उन्होंने रिसेप्शन पर मौजूद युवक को बताया कि घबराहट हो रही है और उन्हें नींबू पानी चाहिए। कर्मचारी नीबू पानी लेने गया तो अभिषेक उसका आने का इंतजार सोफे पर बैठकर करने लगे। जब वह नींबू पानी लेकर पहुंचा तो अभिषेक सोफे पर बैठे-बैठे बेसुध हो गए। यह देखकर होटल के कर्मचारियों ने एंबुलेंस को बुलाया और उन्हें जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डाक्टर ने चेक करने के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!