MP NEWS- शिवपुरी जिले में भाजपा दावेदारों के नाम शॉर्टलिस्ट, नए सिरे से सर्वे शुरू

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के दावेदारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। पिछली लिस्ट में प्रत्येक विधानसभा सीट पर पांच दावेदारों के नाम थे। इस बार जो लिस्ट सामने आई है उसमें प्रत्येक विधानसभा सीट पर 3 दावेदारों के नाम दिखाई दे रहे हैं। 

एक प्राइवेट एजेंसी को शिवपुरी जिले में सर्वे का काम दिया गया है। घोषित नहीं किया गया है कि यह भारतीय जनता पार्टी का सर्वे है परंतु उनकी लिस्ट में जो नाम है, वह सभी भाजपा नेताओं के हैं। वह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इन नेताओं की क्षेत्र में सक्रियता कितनी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कैसी है। जनता की समस्याओं की सुनवाई करते हैं या नहीं। विधानसभा क्षेत्र के जातिगत समीकरण क्या है। इन नेताओं की योग्यता क्या है और इनका ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि, लिस्ट में मौजूद नेता दल बदलू है या नहीं और यदि इस बार टिकट नहीं मिला तो बगावत कर सकते हैं या नहीं। पढ़िए और नेताओं के नाम जिनका प्राइवेट एजेंसी द्वारा सर्वे किया जा रहा है:-

शिवपुरी विधानसभा 
  • यशोधरा राजे सिंधिया 
  • प्रियदर्शनी राजे सिंधिया 
  • राजू बाथम 

पोहरी विधानसभा 
  • सुरेश धाकड़ 
  • प्रहलाद भारती 
  • नरेंद्र बिरथरे

करैरा विधानसभा 
  • रमेश खटीक 
  • जसवंत जाटव 
  • राजकुमार खटीक 

पिछोर विधानसभा 
  • प्रीतम लोधी 
  • राघवेंद्र शर्मा 
  • प्रहलाद यादव 

कोलारस विधानसभा 
  • वीरेंद्र रघुवंशी 
  • सुरेंद्र शर्मा 
  • महेंद्र सिंह यादव 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !