MP NEWS- जनजातीय कार्यालय लेखा प्रभारी के बाद चपरासी भी गिरफ्तार, 3 करोड़ के गबन का मामला

NEWS ROOM
बुरहानपुर।
जनजातीय विभाग सहायक आयुक्त कार्यालय बुरहानपुर में 3 करोड़ के गबन मामले में लालबाग पुलिस ने कार्यालय के चपरासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि मनोज पाटिल ने विभाग के लेखा शाखा प्रभारी नारायण पाटिल के साथ मिल कर वर्ष 2010 से 2017 के बीच सरकारी राशि का गबन किया था।

नारायण द्वारा मनोज के नाम चेक से राशि जारी की जाती थी। जिसे आहरित करा दोनों आपस में बांट लेते थे।  इससे पहले लेखा शाखा प्रभारी नारायण पाटिल को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पाटिल ने कईं राज उगले हैं। करीब 10 लोगों के नाम भी बताए गए है, जिनके खातों में राशि ट्रांसफर की गई थी।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा के मुताबिक गबन की राशि बढ़ सकती है। बताया गया है कि मनोज दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में विभाग में सेवाएं दे रहा था। वह शाहपुर थाना क्षेत्र के बड़झिरी गांव का रहने वाला है।  इस मामले में पुलिस ने पंद्रह संदिग्धों की सूची तैयार की है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!