INDORE NEWS- कलेक्टर ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई, स्कूल नहीं खुलेंगे आदेश जारी

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर में कलेक्टर ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी है। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार दिनांक 16 जून से स्कूलों का संचालन शुरू होना था परंतु कलेक्टर ने नया आदेश जारी कर दिया है। 

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आदेश जारी किया है जिसके अंतर्गत भोपाल जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल 16 जून को नहीं बल्कि 19 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह निर्णय गर्मी का मौसम देखते हुए लिया है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में सामान्यतः 15 जून को मानसून आ जाते हैं परंतु इस बार मानसून 8 दिन लेट चल रहे हैं। इसके कारण गर्मी का मौसम 8 दिन बढ़ गया है। इसी के चलते कलेक्टर ने गर्मी की छुट्टियां भी बढ़ा दी हैं। 

इंदौर कलेक्टर ने अपने आदेश में लिखा है कि, जिला इन्दौर अंतर्गत ग्रीष्मकाल में भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की समस्त शासकीय/अशासकीय / सी.बी.एस.ई. / आई.सी.एस.ई. आदि समस्त प्रकार के बोर्ड से संबंधित शालाऐं विद्यार्थियों के लिए दिनांक 19.06.2023 से पूर्व संचालित नही होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

हालांकि मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि इंदौर सहित बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, सीधी, सिंगरौली, सतना, बुरहानपुर एवं छिंदवाड़ा कुल 14 जिलों में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलेगी और बारिश होगी। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!