GWALIOR में सीएमएचओ बदले, शर्मा की जगह राजोरिया की नियुक्ति - NEWS TODAY

Updesh Awasthee
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश शासन द्वारा ग्वालियर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बदल दिए गए हैं। अपर संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 5 जून 2023 को आदेश क्रमांक 621 जारी किया गया। 

ग्वालियर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्ति आदेश

उपरोक्त आदेश में लिखा है कि, डॉ. रामकुमार राजौरिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-ग्वालियर को एतद् द्वारा तत्काल प्रभाव से अन्य आगामी आदेश तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-ग्वालियर का प्रभार सौंपा जाता है।

डॉ. मनीष शर्मा क्षय रोग विशेषज्ञ, को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-ग्वालियर के प्रभार से मुक्त करते हुए जिला चिकित्सालय ग्वालियर में क्षय रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ किया जाता है। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!