मध्य प्रदेश मानसून- 14 जिलों में आंधी बारिश, 2 जिलों में लू चलेगी, बाकी दिन में गर्म रात में ठंडे

Madhya Pradesh weather forecast

भारत के कई इलाकों में गर्म हवाओं के साथ प्री मानसून की गतिविधियां चल रही हैं। मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश के 14 जिलों में बादल छाए हुए हैं और भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 24 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। जबकि 2 जिले ऐसे हैं जहां लू चल रही है। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। सूर्यास्त के बाद हल्की ठंडक हो जाती है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- कितने जिलों में आंधी बारिश

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, सीधी, सिंगरौली, सतना, बुरहानपुर एवं छिंदवाड़ा कुल 14 जिलों में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलेगी और बारिश होगी। मौसम विभाग में उपरोक्त 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है यानी अपने क्षेत्र के आसमान पर नजर बनाए रखें और यदि मौसम खराब होता है तो तत्काल स्वयं को सुरक्षित करें। 

मध्य प्रदेश के 2 जिलों में लू चलेगी

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार मध्यप्रदेश के बालाघाट एवं रतलाम जिला में लू चलने की संभावना है। तूफानी हवाओं के कारण इन जिलों में हवा में मौजूद नमी खत्म हो गई है। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !